तेज रफ्तार कार की टक्कर से रेहड़ी चालक गंभीर

संवाद सहयोगी, बाढड़ा : कस्बे के दादरी रोड पर पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार कार की टक्क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 01:02 AM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 01:02 AM (IST)
तेज रफ्तार कार की टक्कर से रेहड़ी चालक गंभीर
तेज रफ्तार कार की टक्कर से रेहड़ी चालक गंभीर

संवाद सहयोगी, बाढड़ा : कस्बे के दादरी रोड पर पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक रेहड़ी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए भिवानी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस टक्कर में रेहड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में बाढड़ा निवासी रामप्रताप ने बताया कि वह रात के समय अपनी रेहड़ी को गोदाम में खड़ी करने के लिए जा रहा था। इस दौरान दादरी रोड पर पेट्रोल पंप के समीप पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार रिट्ज कार ने उसकी रेहड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया तथा रेहड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद उसका बेटा मौके पर आया और उसे उपचार के लिए भिवानी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी