टूटेगा 40 साल पहले बना पुल, अब फोरलेन बनाने की तैयारी

शहर में करीब 40 साल पहले पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बंसीलाल की तरफ से बनाया गया पुल अब टूटने के लिए तैयार है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 08:06 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 08:06 AM (IST)
टूटेगा 40 साल पहले बना पुल, अब फोरलेन बनाने की तैयारी
टूटेगा 40 साल पहले बना पुल, अब फोरलेन बनाने की तैयारी

जागरण संवाददाता, भिवानी

शहर में करीब 40 साल पहले पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बंसीलाल की तरफ से बनाया गया पुल अब तोड़ा जाएगा। हालात खराब होने और चौड़ाई कम होने से यह जरूरी हो गया है। यह पुल दिल्ली से राजस्थान जाने वाले वाहनों के लिए बनाया गया था। अब इसे फोरलेन बनाया जाएगा ताकि वाहनों का आवागमन आराम से हो सके। अभी यह करीब सात मीटर का पुल बना हुआ है। पुल को तोड़ने और नया बनाने से पूर्व इसकी डीपीआर भी जल्द तैयार की जाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बंसीलाल के समय में दिल्ली से पिलाने जाने वालों को फाटक बंद होने के कारण रूकना पड़ता था। उस समय पुल की मांग उठी थी। मांग उठने पर सर्वे हुआ और वाहनों की संख्या को देखते हुए पुल का निर्माण कर दिया गया। समय गुजरा तो वाहनों की संख्या बढ़ी परंतु नया पुल का निर्माण नहीं हुआ। हालात खराब हुई तो यह अब एक तरह से कंडम होता जा रहा है। शहर के लोगों की तरफ से पुल को चौड़ा करने के साथ उसको नया बनाने की मांग उठाई जा रही थी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ)की तरफ से पुल को बनाने की मंजूरी दे दी है। उनकी तरफ से बजट भी पास कर दिया गया है। बाक्स.

फोरलेन होगा पुल

पुल की चौड़ाई अभी करीब सात मीटर हैं। पुल से वाहन आते जाते है लेकिन ओवरटेक नहीं हो सकता। गाड़ी खराब होने या अन्य कोई समस्या होने पर पुल पर भी लंबा जाम लग जाता है। हालात यह है कि वाहन खराब हुआ तो एक साइड के वाहनों को रोक कर ही दूसरे वाहनों को निकाला जा सकता है। समय के अनुसार हालात खराब होने के कारण काफी दिक्कत होती है। इस लिए इस बार फोरलेन बनाया जाएगा। रेलवे लाइनों के ऊपर बना होने के कारण इसको ऊंचा भी निर्माण किया जाएगा। बाक्स.

पुल के पास बसें अनेक कालोनी

हालुवास गेट पास बने पुल से दिल्ली से आने वाले राजस्थान जाते है। इसके आस पास हालु मोहल्ला, देवसर कालोनी, अनाज मंडी, उत्तम नगर, महताब दास ढाणी, हालुवास गेट, हालुवास गांव, दादरी जाने वाले वाहनों को फायदा होगा। अभी इसके दूसरी तरफ एक फाटक बंद होता है तो शहर के लोग भी इस पुल से जुई, दादरी, अनाज मंडी, आटो मार्केट जाते हैं। बाक्स.

पुल को तोड़ कर ऊंचा किया जाएगा। इसका फोरलेन निर्माण किया जाएगा ताकि वाहन चालकों को दिक्कत न हो। राजस्थान आने वाले वाहनों को दिक्कत न हो इसका ध्यान रखा जाएगा।

- धर्मबीर सिंह, सांसद, भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र

chat bot
आपका साथी