कैंसर के लक्षण व उपाय की दी जानकारी

स्वास्थ्य विभाग ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सिविल सर्जन ड

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 07:33 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 07:33 PM (IST)
कैंसर के लक्षण व उपाय की दी जानकारी
कैंसर के लक्षण व उपाय की दी जानकारी

जागरण संवाददाता, भिवानी : स्वास्थ्य विभाग ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सिविल सर्जन डा. रघुवीर शांडिल्य के निर्देश पर स्तन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में छात्राओं की चार्ट प्रतियोगिता भी करवाई गई। कार्यक्रम में जिला किशोर स्वास्थ्य अधिकारी डा. पूजा ने स्तन कैंसर के लक्षण और बचाव के बारे में जरूरी जानकारी दी।

कार्यक्रम में उप सिविल सर्जन डा. विनोद पंवार ने छात्राओं को बताया कि महिला स्वास्थ्य के लिए 30 वर्ष के बाद प्रत्येक महिला को अपने शरीर की जांच नियमित रूप से करवानी चाहिए। अगर जांच के दौरान स्तन में किसी भी प्रकार की गांठ, दर्द या कोई भी असमानता मिलती है तो डाक्टर से संपर्क करना चाहिए। आवश्यक हो तो इसका तुरंत इलाज करवाना चाहिए क्योंकि किसी भी प्रकार की लापरवाही महिला स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। जिला किशोर स्वास्थ्य अधिकारी डा. पूजा ने छात्राओं को बताया कि किशोर अवस्था ही हमारे जीवन का आधार होता है। डा. राजकुमार, डा. सोनू व एएनएम स्वीटी द्वारा 116 छात्राओं की लंबाई, भार व स्वास्थ्य की जांच की गई।

डा. मृदुल द्वारा बच्चों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ बीमारी के इलाज करवाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता के लिए विद्यालय में चार्ट प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें 35 छात्राओं ने भाग लिया। स्तर कैंसर जागरूकता कार्यक्रम में चार्ट प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं से आरूषी प्रथम, 11वीं श्रेणी की विनीता द्वितीय, 12वीं कक्षा से मुस्कान तृतीय तथा तन्नू चौथे स्थान पर रही। उप सिविल सर्जन डॉ. विनोद पंवार द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान विद्यालय प्राचार्य प्रभारी वेद प्रकाश गिल, ओम प्रभा, सुषमा लता व साधना सहित स्कूल स्टाफ व अनेक छात्राएं मौजूद थी।

chat bot
आपका साथी