आजाद नगर एरिया के मकान के ताले तोड़कर जेवर और नकदी चुराई

जागरण संवाददाता, हिसार : आजाद नगर एरिया की अशोक विहार कालोनी में दिनदहाड़े चोरी हो गई। चोर मकान के ता

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Mar 2019 05:59 PM (IST) Updated:Sat, 23 Mar 2019 05:59 PM (IST)
आजाद नगर एरिया के मकान के ताले तोड़कर जेवर और नकदी चुराई
आजाद नगर एरिया के मकान के ताले तोड़कर जेवर और नकदी चुराई

जागरण संवाददाता, हिसार : आजाद नगर एरिया की अशोक विहार कालोनी में दिनदहाड़े चोरी हो गई। चोर मकान के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चुरा ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

अशोक विहार कालोनी निवासी विनोद कुमार ने बताया कि पिछले कई दिनों से उसकी पत्नी बीमार है। शहर के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। वह पत्नी के पास अस्पताल में गया था। घर के दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। वह अस्पताल से वापस लौटा तो दरवाजों पर लगे ताले टूटे हुए मिले। विनोद कुमार ने बताया कि कमरों के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि चोर अलमारी से सोने की तीन अंगूठी, चार कड़े, एक चेन, एक जोड़ी टॉप्स, एक मंगलसूत्र और 5000 रुपये की नकदी चुरा ले गए। बाद में मामले की सूचना आजाद नगर थाने में दी गई। पुलिस और फिगर प्रिट एक्सपर्ट ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

chat bot
आपका साथी