ब्राह्मण कल्याण संगठन ने पदाधिकारियों को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता चरखी दादरी गांव समसपुर में वीरवार को ब्राह्मण कल्याण संगठन के उपप्रधान

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 08:29 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 08:29 PM (IST)
ब्राह्मण कल्याण संगठन ने पदाधिकारियों को किया सम्मानित
ब्राह्मण कल्याण संगठन ने पदाधिकारियों को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : गांव समसपुर में वीरवार को ब्राह्मण कल्याण संगठन के उपप्रधान योगेश शर्मा की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में संगठन प्रधान राजकुमार वशिष्ठ, प्रवक्ता प्रवीण शर्मा व ब्राह्मण खाप उन्नीस के नवनियुक्त प्रधान महेंद्र शर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान राजकुमार वशिष्ठ ने कहा कि संगठन का मुख्य लक्ष्य समाज को एकजुट व सामाजिक बुराइयों को दूर करना है। जिला व ब्लाक स्तर पर संगठन की कार्यकारिणी का गठन किया गया है। अब पदाधिकारी जिला के प्रत्येक गांवों में जनसंपर्क कर संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे। आम लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा। किसी भी जरूरतमंद परिवार के बच्चे को शिक्षा से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि संगठन की तरफ से छत्तीस बिरादरी के युवाओं को नौकरियों के लिए अच्छी कोचिग की व्यवस्था को लेकर कोचिग सेंटर खोलने की योजना पर विचार कर रहा है। ब्राह्मण खाप प्रधान महेंद्र शर्मा ने कहा कि उनका प्रयास है कि भाईचारे का अधिक मजबूत किया जाएगा। खापों की परंपरा को आंच नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर सुनील शर्मा, भूप शर्मा, रमेश, नितेश शर्मा, अनिल शर्मा, भूनेश, रामबीर, सुरेंद्र, लीलू कुमार, भूपेंद्र, देवीलाल व विनय शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी