पिचौपा कलां में भाजयुमो ने लगाया शिविर, 81 ने किया रक्तदान

जागरण संवाददाता चरखी दादरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा की

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 09:19 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 09:19 AM (IST)
पिचौपा कलां में भाजयुमो ने लगाया शिविर, 81 ने किया रक्तदान
पिचौपा कलां में भाजयुमो ने लगाया शिविर, 81 ने किया रक्तदान

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से शुरू किए गए सेवा समर्पण अभियान के तहत रविवार को गांव पिचौपा कलां में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला दादरी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 81 रक्तदाताओं ने अपनी इच्छा से रक्तदान किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र परमार, जिला प्रभारी कमल यादव, भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष अभिनव चौधरी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष विकासदीप शर्मा, संयोजक मनीष पिचौपा, रामनिवास शर्मा पिचौपा, जिला विस्तारक वजीर, झोझू मडंल अध्यक्ष अशोक सांगवान, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य ईश्वर शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, भूपेंद्र, जुगनू शर्मा ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया। शिविर में भाजपा युवा मोर्चा जिला दादरी की ओर से सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

chat bot
आपका साथी