भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को बताई सरकार की उपलब्धियां

संवाद सूत्र बौंद कलां प्रदेश सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुव

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 06:12 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 06:12 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को बताई सरकार की उपलब्धियां
भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को बताई सरकार की उपलब्धियां

संवाद सूत्र, बौंद कलां : प्रदेश सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुवाई में हुए विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा बौंद मंडल अध्यक्ष दुष्यंत मिसरी व अन्य कार्यकर्ताओं ने वीरवार को गांव हिडोल, सांजरवास, सांवड व मिसरी में ग्रामीणों को सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। दुष्यंत ने कहा कि सात सालों में हरियाणा सरकार ने हर वर्ग के हित में कई सराहनीय कार्य किए हैं। किसान, गरीब, श्रमिक, व्यापारी, युवा हर वर्ग के सामाजिक, आर्थिक उत्थान के लिए सरकार ने कार्य किया है। सबका साथ सबका विकास मिशन पर सरकार चल रही है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों से संबंधी प्रचार सामग्री भी ग्रामीणों को वितरित की और अन्य लोगों को भी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने की अपील की।

chat bot
आपका साथी