युवाओं, किसानों की उपेक्षा कर रही हैं भाजपा सरकार : श्रुति

बाढड़ा : कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने कहा कि केंद

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 11:22 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 11:22 PM (IST)
युवाओं, किसानों की उपेक्षा कर रही हैं भाजपा सरकार : श्रुति
युवाओं, किसानों की उपेक्षा कर रही हैं भाजपा सरकार : श्रुति

संवाद सहयोगी, बाढड़ा :

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसान और नौजवानों की उपेक्षा कर रही हैं। जिसका खामियाजा उन्हें आने वाले चुनावों में भुगतना होगा। प्रदेश में 18 हजार चतुर्थ श्रेणी के पदों पद 22 लाख आवेदन आने से साफ हो गया कि प्रदेश का युवा आज बेरोजगार की मार झेल रहा हैं। वे गांव काकड़ौली हट्ठी में प्रकाश पहलवान के आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही किसानों को कम भाव में खाद बीज व उनकी फसलों के उचित दाम तथा युवाओं को वरियता के आधार पर रोजगार मुहैया कराएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में चंद औद्योगिक घरानों को लाभ मिला है। वहीं हरियाणा में भाजपा शासनकाल में तो प्रदेश की सियासत ही बाहर से चल रही है। प्रदेश के लाखों बेरोजगारों को कांग्रेस सत्ता में आते ही प्राथमिकता से रोजगार मुहैया करवाएंगी। पूर्व सांसद ने कहा कि दक्षिणी हरियाणा पूर्व सीएम स्व. बंसीलाल की कर्मभूमि है और यहां के आमजन के सुख-दुख में बंसीलाल परिवार सदैव उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनावों से पूर्व युवाओं को रोजगार, डा. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू, अतिथि शिक्षकों को नियमित करने, जाट आरक्षण, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लोगों से कई वायदे किए थे।

इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश डेलीगेट जगदीप सांगवान, वयोवृद्ध नेता राव राम¨सह चांगरोड़, युकां उपाध्यक्ष सुनील ठेकेदार, पिछड़ा वर्ग सैल जिला अध्यक्ष मोतीराम जांगड़ा, किसान नेता प्रकाश पहलवान, मा. जयदीप काकड़ौली, सज्जन डांडमा, देवेन्द्र श्यामकलां, राजकुमार जेवली, र¨वद्र गोपी, संजू माई, प्रेम कादमा भी थे।

chat bot
आपका साथी