हाथ से रोजगार व मुंह से निवाला छीनने पर तुली भाजपा सरकार : सुनील जांगड़ा

देश व प्रदेश में रोजगार की ब्यार बहाने का दावा करने वाली भाजपा सरकार लोगों के हाथ से रोजगार व मुंह से निवाला छीनने पर तुली हुई हैं। आलम यह हो गया है कि आज बेरोजगारी के मामले में हरियाणा प्रदेश देश में पहले पायदान पर आ खड़ा हुआ है लेकिन फिर भी प्रदेश सरकार बेरोजगारी दूर करने की कोई सोच नहीं रखती। इसी के विरोध में बर्खास्त पीटीआइ 12 दिसंबर को हल्ला बोल प्रदर्शन में भागीदारी दिखाते हुए सरकार की पोल खोलने का काम करेंगे। यह बात लघु सचिवालय के समक्ष धरने पर बैठे बर्खास्त पीटीआइ को संबोधित करते हुए सुनील कुमार जांगड़ा ने कही।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 07:55 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 07:55 PM (IST)
हाथ से रोजगार व मुंह से निवाला छीनने पर तुली भाजपा सरकार : सुनील जांगड़ा
हाथ से रोजगार व मुंह से निवाला छीनने पर तुली भाजपा सरकार : सुनील जांगड़ा

जागरण संवाददाता, भिवानी : देश व प्रदेश में रोजगार की ब्यार बहाने का दावा करने वाली भाजपा सरकार लोगों के हाथ से रोजगार व मुंह से निवाला छीनने पर तुली हुई हैं। आलम यह हो गया है कि आज बेरोजगारी के मामले में हरियाणा प्रदेश देश में पहले पायदान पर आ खड़ा हुआ है, लेकिन फिर भी प्रदेश सरकार बेरोजगारी दूर करने की कोई सोच नहीं रखती। इसी के विरोध में बर्खास्त पीटीआइ 12 दिसंबर को हल्ला बोल प्रदर्शन में भागीदारी दिखाते हुए सरकार की पोल खोलने का काम करेंगे। यह बात लघु सचिवालय के समक्ष धरने पर बैठे बर्खास्त पीटीआइ को संबोधित करते हुए सुनील कुमार जांगड़ा ने कही।

जांगड़ा ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों ने लोगों के हाथ से रोजगार तथा मुंह से निवाला छीनने का काम किया है, उसके बाद भी भाजपा सरकार देश व प्रदेश के विकास की झूठी ढ़ींगे हांकती नहीं थकती। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं को रोजगार देना तो दूर पिछले 10 वर्षों से रोजगार कर अपना घर चला रहे लोगों को भी बेरोजगार बनाकर अपना दोगली नीति जनता के सामने पेश की है। इसके बावजूद भी अपनी बहाली की मांग को लेकर पिछले दो वर्षों से धरने पर बैठे बर्खास्त पीटीआइ की मांगों को भी लगातार अनसुना किया जा रहा है। रविवार को क्रमिक अनशन पर मीनू, सुरेंद्र सिंह व इनके बच्चे रहे। इस अवसर पर राजेश ढांडा, दिलबाग जांगड़ा, जरनैल सिंह, अनुराधा, राजेश सभ्रवाल, कपूर सिंह, अमरनाथ धनाना, सुरेंद्र घुसकानी, मदनलाल, सतीश सिवाना, अमित सिवाना, कर्मजीत दुर्जनपुर, राजेश बंसल, विनोद सांगा, विनोद वैद, मनोज वैद, सुनील हालुवासिया, जितेंद्र बामला, सुरेंद्र कुमार खरक, मनोज कुमार, अशोक कटारिया सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी