भाजपा जिलाध्यक्ष ने जलजमाव से प्रभावित कालोनी का लिया जायजा, अधिकारियों से की बात

जागरण संवाददाता चरखी दादरी शहर के वार्ड छह में गीता भवन के पीछे वाले मोहल्ले में जलजम

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 09:30 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 09:30 PM (IST)
भाजपा जिलाध्यक्ष ने जलजमाव से प्रभावित कालोनी का लिया जायजा, अधिकारियों से की बात
भाजपा जिलाध्यक्ष ने जलजमाव से प्रभावित कालोनी का लिया जायजा, अधिकारियों से की बात

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : शहर के वार्ड छह में गीता भवन के पीछे वाले मोहल्ले में जलजमाव के कारण लोगों को काफी परेशानियां हो रही हैं। इस समस्या की जानकारी मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र परमार ने मौके पर पहुंच का स्थिति का जायजा लिया और संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात की। उन्होंने तुरंत समस्या के निराकरण के लिए अधिकारियों को कहा। जिसके बाद विभाग की टीम सीवरेज सफाई मशीन लेकर वहां पहुंची। जिलाध्यक्ष की देखरेख में तुरंत कार्य आरंभ कर दिया गया। इसके बाद पानी की निकासी शुरू हो पाई। सतेंद्र परमार ने कहा कि सीवरेज समस्या के कारण दादरी नगर के कई हिस्सों में परेशानियां आ रही हैं। स्थायी समाधान के लिए कार्य किया जा रहा है। वे स्वयं नियमित अंतराल पर जलभराव के चलते पैदा हुए हालातों का जायजा ले रहे हैं। जहां तक हो सकता है नागरिकों को राहत दिलवाने के लिए मौके पर कार्य शुरू करवाया जा रहा है। अधिकारियों को मास्टर प्लान तैयार करने के लिए कहा गया है। जिस पर तेजी से कार्य जारी है। परमार ने कहा कि मास्टर प्लान के तहत योजना बनाकर चंडीगढ़ मुख्यालय भेजी जाएगी और जल्द ही धरातल पर कार्य करवाया जाएगा। इस दौरान जिला महामंत्री विजय अग्रवाल, शिव जिदल, मनवीर चौधरी, नितेश ऐरन, ईश्वर शर्मा, विकासदीप, नवीन प्रजापति भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी