योग के प्रचार, प्रसार को पूर्ण रूप से समर्पित हैं बिशन सिंह आर्य

कस्बा झोझू कलां निवासी बिशन सिंह आर्य स्वदेशी के साथ-साथ योग के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 08:32 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 08:32 PM (IST)
योग के प्रचार, प्रसार को पूर्ण रूप से समर्पित हैं बिशन सिंह आर्य
योग के प्रचार, प्रसार को पूर्ण रूप से समर्पित हैं बिशन सिंह आर्य

सोनू जांगड़ा, चरखी दादरी : कस्बा झोझू कलां निवासी बिशन सिंह आर्य स्वदेशी के साथ-साथ योग के प्रचार-प्रसार को जन-जन तक पहुंचाने का अनूठा कार्य कर रहे है। जिसका अनुसरण आज युवा ही नहीं समाज का हर वर्ग कर रहा है।

बिशन सिंह आर्य का कहना है कि युवाओं में अपार ऊर्जा होती है, समाज एवं देश को सक्षम, सु²ढ़ बनाने में युवा अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि युवाओं में बढ़ रही पाश्चात्य सोच को खत्म कर स्वदेशी विचार पैदा किए जाएं। इसी मकसद को पूरा करने के लिए बिशन सिंह आर्य ने समय-समय पर रक्तदान, चिकित्सा, यज्ञ सहित अनेक सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इन कार्यक्रमों से उन्हें स्वयं सम्मान मिला वहीं अन्य युवाओं के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव दिखाई दिया। बचपन से ही आर्य समाज से प्रभावित

विद्यार्थी काल से ही बिशन सिंह ने महर्षि दयानंद के जीवन दर्शन से प्रभावित होकर आर्य समाज की सदस्यता ग्रहण की। एक जुलाई 1996 को कस्बा झोझूकलां में आर्य प्रतिनिधि सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी ओमानंद सरस्वती से मिले आशीर्वाद ने उनके उत्साह को बढ़ाने का काम किया। यज्ञ, गोष्ठियों को दिया बढ़ावा

बिशन सिंह ने विभिन्न विषयों पर व्याख्यानों, यज्ञ, आध्यात्मिक ज्ञान शिविरों के माध्यम से युवाओं को संस्कारित जीवन जीने की कला सिखाई है। आर्य का कहना है कि संस्कारों पर ही जीवन में सफलता-असफलता निर्भर करती है। संस्कारवान व्यक्ति समाज में उजाला फैलाने का कार्य करता है। बिशन आर्य अब तक करीब 450 यज्ञ करवा चुके हैं। दादरी व आसपास के क्षेत्र में सभी लोगों के सहयोग से यज्ञ, विचार गोष्ठियां, संत महात्माओं के जीवन को दर्शाती ज्ञान एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं सहित अन्य कार्यक्रम निरंतर जारी है।

योगाभ्यास शिविर लगाए

बिशन सिंह आर्य क्षेत्र में 200 योग शिविर लगा चुके हैं। इन शिविरों के माध्यम से योग की विभिन्न क्रियाओं की जानकारी एवं योगाभ्यास करना उनका मुख्य कार्य रहा है। स्कूल, कालेजों में योग शिविर निरंतर लगाए जा रहे हैं। बिशन सिंह ने रक्तदान शिविर भी आयोजित किए हैं और स्वयं भी 39 बार रक्तदान कर चुके हैं।

विभिन्न संस्थाओं से जुड़े

बिशन सिंह आर्य वीर दल में योग शिक्षक, पतंजलि योग समिति व जयहिद मंच के प्रेस प्रवक्ता के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा वे हिदुस्तान स्काउट एंड गाइड के जिला मीडिया प्रभारी भी अपनी जिम्मेवारी निभा रहे है। अब तक 89 रक्तदान शिविरों का आयोजन भी करवाया है। इसके अलावा युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा देते हुए कई सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए हैं। इसके साथ ही बिशन सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अभियान भी चलाया। कई बार मिला है सम्मान

युवाओं को जागृत करने व सामाजिक कार्यों में भाग लेने वाले बिशन सिंह आर्य को प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, योग गुरु स्वामी रामदेव, पूर्व थल सेना अध्यक्ष वीके सिंह, स्वामी गोपालदास, जीवीजी कृष्ण मूर्ति, दादरी के उपायुक्त द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त कई अन्य संस्थाओं, कालेजों, विद्यालयों द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यो की सराहना की गई है।

chat bot
आपका साथी