तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर

दादरी-भिवानी मुख्य मार्ग पर गांव चरखी के समीप अज्ञात वाहन की ट

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 07:50 AM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 07:50 AM (IST)
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : दादरी-भिवानी मुख्य मार्ग पर गांव चरखी के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए रोहतक पीजीआइ रेफर किया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महेंद्रगढ़ जिले के गांव बलाना निवासी अशोक कुमार ने बताया कि 29 जून की रात को वह गांव चरखी में अपनी बहन के घर जा रहा था। इस दौरान जब वह चरखी मोड़ के समीप पहुंचा तो सड़क पार करते समय पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल होकर बेहोश हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे संभाला तथा उपचार के लिए दादरी के सरकारी अस्पताल में लेकर आए। यहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआइ रेफर कर दिया।

पुलिस ने घायल अशोक कुमार के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी