करनाल में आज से दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे भिवानी के खिलाड़ी

जागरण संवाददाता भिवानी करनाल के कर्ण स्टेडियम में 16 व 17 जनवरी को होने वाली राज्य स्तर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 09:44 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 09:44 AM (IST)
करनाल में आज से दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे भिवानी के खिलाड़ी
करनाल में आज से दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे भिवानी के खिलाड़ी

जागरण संवाददाता, भिवानी : करनाल के कर्ण स्टेडियम में 16 व 17 जनवरी को होने वाली राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मिनी क्यूबा भिवानी के खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। इस प्रतियोगिता में लगभग 30 इवेंट रखे गए हैं। इनमें भिवानी के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। कोच सुमन के पास अभ्यास करने वाले 16 खिलाड़ी करनाल में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। खिलाड़ियों में इस प्रतियोगिता को लेकर उत्साह बना हुआ है। यह प्रतियोगिता हरियाणा एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा करवाई जा रही है। भिवानी से खिलाड़ी शुक्रवार को करनाल के लिए रवाना हुए। कोच सुमन ने बताया कि उनके यहां से बाधा दौड़ में विकास, ममता, मयंक, ममता कुमारी, पांच हजार मीटर दौड़ में विशाल, दो हजार मीटर में भीम मान, 800 मीटर दौड़ में निखिल, प्रमोद, अभिषेक, विनिता, रितु, 400 मीटर में आकाश, विकास, मोनिका, डिस्कस थ्रो में प्रिया, हैमर थ्रो में अंकुश भाग लेंगे। कोच सुमन ने खिलाड़ियों को अग्रिम बधाई दी और उम्मीद जताई कि ये खिलाड़ी करनाल से पदक जरूर जीत कर लौटेंगे। 10 माह बाद आयोजित की जा रही है प्रतियोगिता

कोरोना संक्रमण के चलते 10 माह बाद यह राज्यस्तरीय प्रतियोगिता पहली बार करनाल में शुरू हो रही है। कोरोना के चलते खेल प्रतियोगिताएं बंद थी। अब खेल प्रतियोगिताओं की गतिविधियां धीरे-धीरे बढ़ने लगी हैं। खिलाड़ियों में भी पदक जीतने को लेकर उम्मीद जगने लगी है।

chat bot
आपका साथी