भिवानी-हांसी मार्ग होगा चौड़ा, 10 मीटर बनाने पर 77 करोड़ होंगे खर्च

भिवानी भिवानी-हांसी मार्ग के दिन फिरने वाले हैं। टूटी रोड से परेशान लोग परेशान हो रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 08:11 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 08:11 AM (IST)
भिवानी-हांसी मार्ग होगा चौड़ा, 10 मीटर बनाने पर 77 करोड़ होंगे खर्च
भिवानी-हांसी मार्ग होगा चौड़ा, 10 मीटर बनाने पर 77 करोड़ होंगे खर्च

जागरण संवाददाता, भिवानी

भिवानी-हांसी मार्ग के दिन फिरने वाले हैं। टूटी रोड से परेशान लोगों को राहत मिलेगी। सरकार ने 77 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का नए सिरे से निर्माण करने के साथ उसको चौड़ा करने का निर्णय लिया है। इसको लेकर बजट जारी हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) की तरफ से बनाए जाने वाले इस सड़क के चौड़ा होने और नए बनने से हादसे कम होंगे और वाहन चालकों का सफर भी आसान होगा।

भिवानी-हांसी मार्ग पर हर रोज हजारों वाहन आते-जाते है। बवानी खेड़ा, जाटू लोहारी सहित अनेक गांव सड़क पर पड़ते है। इसके अलावा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड आने वाले और सीबीएलयू में पढ़ने वाले छात्रों भी पहुंचते है। मगर काफी समय से मार्ग का टूटा होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। वाहन चालक आराम से चलने के साथ किसी तरह गड्ढों से बच रहे है। इस सड़क मार्ग को बनाने के लिए लंबे समय से मांग चल रही थी। दो-दो सांसद के क्षेत्र में होने बावजूद सड़क का निर्माण नहीं हो रहा था। लेकिन अब इसको मंजूरी मिली है, जिससे सभी को फायदा होगा। बाक्स.

चौड़ा होगा रोड

भिवानी से हांसी तक करीब 35 किलोमीटर का मार्ग हैं। यह करीब सात मीटर रोड बना हुआ है। कई बार भारी बड़े वाहन होने पर एक वाहन को सड़क से साइड में उतारना पड़ता है। तेजी से बढ़ते वाहनों की संख्या को देखते हुए अब इसे 10 मीटर का बनाने का निर्णय हुआ है। 77 करोड़ रुपये में यह चौड़ा होने के साथ नया बनाया जाएगा। चौड़ा करते हुए काफी पेड़ भी काटने पड़ेंगे। बाक्स.

पिछले दिनों हुआ था ठीक

सरकार की तरफ से पिछले दिनों लाखों रुपये इस मार्ग को ठीक करने पर खर्च हुए थे। प्रशासन की तरफ से एक बार तो गड्ढे भर दिए गए लेकिन वह कुछ दिन में ही दोबारा हो गए थे। हालात यह है कि अब रात के समय वह दिखाई नहीं देते और हादसे का डर बना रहता है। बवानी खेड़ा से हांसी के बीच सड़क की हालत ज्यादा खराब है। जाटू लोहारी से बवानी खेड़ा के बीच भी काफी गहरे गड्ढे है। मानसून के समय में तो यह ज्यादा परेशानी वाहन चालकों के लिए खड़ी करेंगे। बाक्स.

भिवानी-हांसी मार्ग को 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इस पर 77 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसको लेकर पैसा मिल गया है। वाहन चालकों को इससे काफी फायदा होगा।

- धर्मबीर सिंह, सांसद, भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र

chat bot
आपका साथी