भिवानी में दो तो सिवानी में हुई 10 एमएम बरसात, 4 डिग्री गिरा पारा

जागरण संवाददाताभिवानी सोमवार को हुई बरसात ने लोगों को राहत देने का काम किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Jul 2019 09:54 AM (IST) Updated:Tue, 16 Jul 2019 09:54 AM (IST)
भिवानी में दो तो सिवानी में हुई 10 एमएम बरसात, 4 डिग्री गिरा पारा
भिवानी में दो तो सिवानी में हुई 10 एमएम बरसात, 4 डिग्री गिरा पारा

जागरण संवाददाता,भिवानी :

सोमवार को हुई बरसात ने लोगों को राहत देने का काम किया है। हालांकि अभी भी लोगों को अच्छी बरसात का इंतजार है। बरसात के चलते अधिकतम तापमान में 4 व न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं बरसात से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। आगामी दिनों में मौसम समान रहने की उम्मीद है।

पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। बढ़ती गर्मी से राहत के लिए लोगों को बरसात का बेसब्री से इंतजार था। सोमवार को सुबह से ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया था। सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर के समय इंद्र देव लोगों पर मेहरबान हुए और बरसात शुरू हुई। खंड सिवानी व भिवानी को छोड़कर बाकि जिले में लोगों को बूंदाबांदी से ही संतोष करना पड़ा। बरसात के बाद मौसम सुहाना हो गया है। लोगों ने बदले मौसम का फायदा उठाया। वहीं बरसात का फसलों पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। बरसात से फसलों में रोनक लौट आई है। जिससे किसानों के चेहरे भी खिले हैं। ये हुई बरसात

बाक्स :

खंड बरसात

सिवानी 10 एमएम

भिवानी 2 एमएम

बवानीखेड़ा बूंदाबांदी

तोशाम बूंदाबांदी

लोहारू ------ ये रहा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस मापा गया। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री मापा गया था। वहीं दिनभर में हवा की गति 36 किलोमीटर प्रतिघंटा तक मापी गई।

chat bot
आपका साथी