राज्य स्तरीय बास्केटबाल में लड़कों में भिवानी और लड़कियों में राई बने विजेता

जागरण संवाददाता भिवानी तीन दिवसीय राज्यस्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में पुरुषों की बास्केटबा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Oct 2019 06:15 PM (IST) Updated:Sat, 05 Oct 2019 06:15 PM (IST)
राज्य स्तरीय बास्केटबाल में लड़कों में भिवानी और लड़कियों में राई बने विजेता
राज्य स्तरीय बास्केटबाल में लड़कों में भिवानी और लड़कियों में राई बने विजेता

जागरण संवाददाता, भिवानी :

तीन दिवसीय राज्यस्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में पुरुषों की बास्केटबाल में भिवानी और लड़कियों में राई की टीम विजेता बनी। विजेताओं को एइओ दीपक कुमार, प्राचार्य सुंदर सिंह ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों में उत्साह देखते ही बन रहा था। इस प्रतियोगिता में 2944 खिलाड़ियों ने भाग लिया। एइओ दीपक कुमार ने कहा कि ग्रामीण आंचल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्हें केवल तरासने की जरूरत है। खेलों से जहां मानसिक व शारीरिक विकास होता है वहीं खिलाड़ियों में संयम भी बढ़ता है। इसलिए हमें चाहे कोई भी खेल हो भाग लेना चाहिए और नियमित रूप से अभ्यास करना चाहिए। इस क्षेत्र में खिलाड़ी करियर भी बना सकते हैं और स्वस्थ रहने में खेलों का जो योगदान है वह किसी दूसरे में नहीं। इसलिए अभिभावकों को भी चाहिए कि वे बच्चों को किसी न किसी खेल में जरूर प्रोत्साहित करना चाहिए।

ये रहे परिणाम

शनिवार को भीम स्टेडियम में हुए मुकाबलों में अंडर 17 वर्ग में राई ने सोनीपत को 61 के मुकाबले 50 अंकों से हराया। जींद ने पानीपत को 42-32 से हरा कर तीसरा स्थान हासिल किया।

अंडर 17 लड़कों के बास्केटबाल में भिवानी ने रोहतक को 35-32 से हरा कर फाइनल मुकाबला जीत लिया। हिसार ने पानीपत को 40-37 से हरा कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को शारीरिक शिक्षक संघ के संरक्षक राजेश ढांडा ने भी आशीर्वाद दिया और उनको कड़ी मेहनत कर बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

खेलों के समापन पर ये रहे मौजूद

समापन कार्यक्रम में एईओ दीपक कुमार के अलावा एईईओ विरेंद्र घणघस, राजेश ढांडा, अनिल सांगवान, बलवान सिंह, राजपाल, श्रीपाल, प्रदीप घणघस, जोगेंद्र लोहानी सहित अनेक पीटीआइ व डीपीई उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी