दहेज मांग पूरी ना करने पर पति के साथ बेरहमी से की मारपीट

जागरण संवाददाता भिवानी शहर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने पति पर दहेज मांग को लेकर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Feb 2021 04:01 AM (IST) Updated:Mon, 01 Feb 2021 04:01 AM (IST)
दहेज मांग पूरी ना करने पर पति के साथ बेरहमी से की मारपीट
दहेज मांग पूरी ना करने पर पति के साथ बेरहमी से की मारपीट

जागरण संवाददाता, भिवानी : शहर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने पति पर दहेज मांग को लेकर प्रताड़ित करने व बेहरमी से उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने अपने पति पर जबरन उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाकर यौन शोषण करने का भी आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा उसके पति सहित व सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता व मां की मौत हो चुकी है। उसने बताया कि उसकी पहली शादी से उसे सात साल की बेटी है। पहले पति की मौत होने पर उसकी दूसरी शादी परिजनों ने गांव मिरान निवासी एक युवक के साथ हुई थी। उसने आरोप लगाया कि शादी में उसक परिजनों ने काफी दहेज दिया था, लेकिन उसके बाद भी और दहेज की मांग की जाने लगी। यह मांग पूरी ना करने पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। उसने आरोप लगाया कि शादी से पहले उसके पति ने उसकी बेटी को भी पालने का भरोसा दिया था, लेकिन शादी के बाद बेटी को रखने से मना कर दिया। उसने आरोप लगाया कि इतना ही नहीं उसने अपने पति पर अप्राकृतिक रूप से संबंध बनाने का भी आरोप लगाया। महिला ने आरोप लगाया कि पहले भी वह अनेक बार उसका पति मारपीट कर चुका है। जिस संबंध में उसने तोशाम थाना में मामला दर्ज करवाया था। उसने अब मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस से की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर उसके पति, सास व ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी