भारत माता सेवा मंडल ने शहीद भगत सिंह को याद किया

भारत माता सेवा मंडल के सदस्यों ने अमर शहीद भगत सिंह की जयंती एमसी कालोनी के सेंट्रल पार्क में मनाई। इसकी अध्यक्षता नगर प्रभारी ओमप्रकाश रानीवाल ने की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 06:05 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 06:05 AM (IST)
भारत माता सेवा मंडल ने शहीद भगत सिंह को याद किया
भारत माता सेवा मंडल ने शहीद भगत सिंह को याद किया

जागरण संवाददाता, भिवानी : भारत माता सेवा मंडल के सदस्यों ने अमर शहीद भगत सिंह की जयंती एमसी कालोनी के सेंट्रल पार्क में मनाई। इसकी अध्यक्षता नगर प्रभारी ओमप्रकाश रानीवाल ने की। मंडल के प्रचार मंत्री सतनारायण शर्मा ने भगत सिंह को एक महान स्वतंत्रता सेनानी व क्रांतिकारी बताया जिन्होंने देश की आजादी के लिए अभूतपूर्व साहस के साथ ब्रिटिश सरकार से मुकाबला किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्णमल शर्मा व उपाध्यक्ष सतपाल परमार ने मंडल के सदस्यों को देश भक्ति के लिए जागृत किया व सदस्यों को देश भक्ति की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के संयोजक मंडल अध्यक्ष एडवोकेट पदम सिंह चौहान ने कहा 27 सितंबर 1907 को जन्मे भगत सिंह के दिल पर 13 अप्रैल 1919 जलियांवाला बाग हत्याकांड का गहरा प्रभाव पड़ा। 14 वर्ष की आयु में ही आजादी के अहिसा आंदोलन, चोरा चोरी कांड, काकोरी काण्ड, सांडर्स कांड व नेशनल कांफ्रेंस एसेंबली में पर्चे बांट कर व बम धमाके किए। शहीद भगत सिंह क्रांतिकारी ही नहीं बल्कि एक अध्ययन शील विचारक थे। उनको इतिहास में देश भक्ति के लिए सदा याद किया जाएगा।

कार्यक्रम में मंडल नगर अध्यक्ष नंद किशोर आर्य, सलाहकार सुभाष छाबड़ा, शिक्षा प्रबंधक वेदप्रकाश तंवर, संगठन मंत्री सुमेर सैनी,, लीला कृष्ण आहूजा, कोषाध्यक्ष शंकर दास, सचिव चन्द्र भान, योग शिक्षक सतीश कथूरिया, सह संरक्षक गणपत जिसुजा, विशिष्ट अतिथि धर्म बीर प्रजापति, भीष्म सचदेवा, खुशी राम, विपिन कुमार, अंग्नू शर्मा, सुरेन्द्र परमार मोती सिंह राठौर, बलबीर सिंह, प्रेम सोनी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी