गोपालवास में मनाई भगत सिंह जयंती, शहादत को याद किया

संवाद सहयोगी बाढड़ा गांव गोपालवास में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं विश्व युवा सशक्तिकरण पदाधिकाि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 06:19 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 06:19 AM (IST)
गोपालवास में मनाई भगत सिंह जयंती, शहादत को याद किया
गोपालवास में मनाई भगत सिंह जयंती, शहादत को याद किया

संवाद सहयोगी, बाढड़ा : गांव गोपालवास में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं विश्व युवा सशक्तिकरण पदाधिकारियों ने शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई। प्रदेश महासचिव श्यामसुंदर शर्मा ने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव जैसे युवा देशभक्तों ने छोटी आयु में ही अपने प्राणों का बलिदान देकर देश की आजादी की नींव रखने का काम किया। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर भाजपा पंचायती राज सैल के जिला संयोजक रामनिवास पिचौपा, प्रदेश अध्यक्ष संदीप पिचौपा, पवन, विकास, सुरेंद्र मिस्त्री, जगबीर, अशोक ढिल्लो, सत्तू पूनिया, सुमित ढिल्लो, अमित शर्मा, अंकित, पवन व सोनू इत्यादि भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी