मटका दौड़ व बुजुर्ग दौड़ में दिखी ग्रामीण प्रतिभा

संवाद सहयोगी बहल खंड के गांव गोपालवास में श्रीबालाजी क्रिकेट खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हु

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Feb 2021 07:46 AM (IST) Updated:Tue, 09 Feb 2021 07:46 AM (IST)
मटका दौड़ व बुजुर्ग दौड़ में दिखी ग्रामीण प्रतिभा
मटका दौड़ व बुजुर्ग दौड़ में दिखी ग्रामीण प्रतिभा

संवाद सहयोगी, बहल : खंड के गांव गोपालवास में श्रीबालाजी क्रिकेट खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ और इस मौके पर महिलाओं की मटका दौड़, बुजुर्ग दौड़ को देखने को ग्रामीण उमड़ पड़े। प्रतिभागियों ने रोचक खेल का प्रदर्शन किया व मुख्यातिथि की ओर से सांत्वना सम्मान देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के मुख्यातिथि कांग्रेस नेता एवं पूर्व जिला प्रमुख राजवीर सिंह फरटिया ने रिबन काटकर खेल प्रतिस्पर्धा का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेलों से युवाओं में जुड़ाव की भावना पैदा हो रही है वहीं संस्कारों में ढाला जा सकता है। युवाओं को भी खेलों को न केवल मनोरंजन के लिए बल्कि भविष्य संवारने के लिए भी अपनाना चाहिए। खेल बढ़ेगा तो देश भी बढे़गा और हमारे खिलाड़ियों में यह करके भी दिखाया है। हमारे देश में अपने राज्य हरियाणा को इसके लिए सर्वोच्च स्थान पर रखा जाता है। इससे पूर्व गांव पहुंचने पर राजबीर फरटिया का स्वागत किया और फूलमालाओं से लाद दिया गया। वजीर श्योराण गोपालवास, रविद्र मंढोली, एडवोकेट सुरेंद्र ओबरा ने स्वागत किया। सीताराम ने राजबीर को गांव की ओर से पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर सीताराम, पालाराम, दलबीर ठेकेदार, सुभाष बाबूजी, रामचंद्र श्योराण, सत्यप्रकाश, जगदीश उणाच, राजकुमार सांगवान, बलवान, संदीप, प्रधान रणबीर, ब्रह्मप्रकाश बेनीवाल, सुभाष, कुलदीप फौगाट सहित गांव व आसपास के गांवों के गणमान्य व्यक्ति-खिलाड़ी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी