किसानों के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना ठीक नहीं : सोमवीर सिंह

संवाद संहयोगी बहल कांग्रेस के जिला संयोजक एवं पूर्व विधायक सोमवीर सिंह ने मंगलवार को बहल

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Feb 2021 09:28 AM (IST) Updated:Wed, 17 Feb 2021 09:28 AM (IST)
किसानों के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना ठीक नहीं : सोमवीर सिंह
किसानों के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना ठीक नहीं : सोमवीर सिंह

संवाद संहयोगी, बहल : कांग्रेस के जिला संयोजक एवं पूर्व विधायक सोमवीर सिंह ने मंगलवार को बहल में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि किसानों के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग ठीक नहीं है। आंदोलन में किसान अकाल मौत का शिकार हो रहे हैं और नेता उनके प्रति सहानुभूति तक नहीं दर्शा रहे हैं। ऐसे किसान परिवारों को मदद की दरकार है लेकिन सरकार उन पर ध्यान नहीं दे रही है। अहंकार कभी किसी का नहीं टिका। इसलिए किसानों से सरकार को सहानुभूति दिखानी चाहिए। पूर्व विधायक ने कहा कि जाति, धर्म, क्षेत्र, भाषा के बंधन तोड़कर किसान और दूसरे लोग एकजुट हैं। तीनों कृषि कानूनों के विरोध का यह आंदोलन किसान और किसानी के अस्तित्व की लड़ाई है और इसको फतह करने के लिए आगे भी शांति व अनुशासन के साथ एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है। तब जाकर कृषक बचेगा और कृषि बचेगी। आंदोलन की सबसे बड़ी बुनियाद शांति और अनुशासन संयम और हौसले से अपने हक की लड़ाई किसान जरूर जीतेगा।

उत्तर भारत के बाद पश्चिम और दक्षिण भारत में भी ये आंदोलन तेजी से बढ़ रहा है। हरियाणा की सरकार किसान विरोधी सरकार है। जब तक ये सरकार दबाव में नहीं आएगी तब तक केंद्र की सरकार किसानों की मांग नहीं मानेगी। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन एडवोकेट दरिया सिंह, मुखत्यार सिंह, शक्ति सिंह गाढ़ा, अनिल चौधरी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी