विश्व जनसंख्या दिवस पर दिया जागरूकता संदेश

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर उपमंडल अस्पताल तोशाम में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. जितेंद्र कुमार की देखरेख में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 07:55 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 07:55 AM (IST)
विश्व जनसंख्या दिवस पर दिया जागरूकता संदेश
विश्व जनसंख्या दिवस पर दिया जागरूकता संदेश

संवाद सहयोगी, तोशाम : विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर उपमंडल अस्पताल तोशाम में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. जितेंद्र कुमार की देखरेख में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चिकित्सा अधिकारी डाक्टर पुनीत ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस पर हम सभी स्वास्थ्य से जुड़े हुए लोगों को आम जनमानस को जागरूक करना चाहिए ताकि जनसंख्या नियंत्रण सभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। महिला चिकित्सा अधिकारी डा. आशा ने परिवार नियोजन संबंधी सभी जानकारी दी। इस अवसर पर अनिल झांवरी फार्मासिस्ट, राजेंद्र कुमार, निर्मला देवी, प्रोमिला, मंजू, विनोद कुमार सहित सभी स्वास्थ्यकर्मी एवं आशा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी