गीता जयंती प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन करने वाली छात्राएं सम्मानित

संवाद सूत्र झोझू कलां झोझू कलां स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य रमेश क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 07:14 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 07:14 PM (IST)
गीता जयंती प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन करने वाली छात्राएं सम्मानित
गीता जयंती प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन करने वाली छात्राएं सम्मानित

संवाद सूत्र, झोझू कलां : झोझू कलां स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य रमेश की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मिडिल हेड कृष्णा धवन के मार्गदर्शन में छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती प्रतियोगिता के लिए तैयार किया गया। जिसमें खंड स्तर पर विद्यालय की छात्राओं ने सराहनीय प्रदर्शन किया। भाषण में कक्षा नौवीं की छात्रा नेहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निबंध में कक्षा दसवीं की छात्रा निशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संवाद में कक्षा दसवीं की छात्रा रश्मि व निशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्लोक उच्चारण में कक्षा दसवीं की वर्षा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने कृष्णा धवन व छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर इंदिरा ओझा, उर्मिला, सरला, कपिल, संतोष, सुनीता, मनोज कुमार, एसएमसी प्रधान प्रदीप कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी