डेढ लाख कीमत की चेन वापस कर अशोक और उनकी पत्नी ने दिखाई इमानदारी

ईशरवाल निवासी व मिरान स्वास्थ्य केन्द्र में कार्यरत फार्मासिस्ट अशोक जांगड़ा व उनकी पत्नी नीतू ने सड़क पर मिली डेढ़ लाख रुपये कीमत की सोने की चेन को उसके मालिक को लौटाकर ईमानदारी दिखाई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 08:22 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 08:22 AM (IST)
डेढ लाख कीमत की चेन वापस कर अशोक और उनकी पत्नी ने दिखाई इमानदारी
डेढ लाख कीमत की चेन वापस कर अशोक और उनकी पत्नी ने दिखाई इमानदारी

संवाद सहयोगी, तोशाम : गांव ईशरवाल निवासी व मिरान स्वास्थ्य केन्द्र में कार्यरत फार्मासिस्ट अशोक जांगड़ा व उनकी पत्नी नीतू ने सड़क पर मिली डेढ़ लाख रुपये कीमत की सोने की चेन को उसके मालिक को लौटाकर ईमानदारी दिखाई है। कुछ दिन पहले एएनएम नीतू जांगड़ा को ड्यूटी पर जाते समय ईशरवाल बाजार में सोने की चेन मिली। उसने घर आकर इसकी जानकारी अपने पति अशोक को दी। उन्होंने चेन के मालिक का पता लगाने के लिए इसकी चर्चा अपने साथियों से की।

इसी बीच ईशरवाल में ही सुनार का काम करने वाले मुकेश सोनी ने चेन को देखा तो पता चला कि यह चेन उसकी दुकान से गांव कतवार निवासी मुकेश बनवाकर ले गया था। जब मुकेश से सम्पर्क किया गया तो उसने बताया कि उसकी चेन पिछले दिनों कहीं गिर गई है। इसका वजन 30 ग्राम था। उसने ईशरवाल आकर अपनी चेन की पहचान की। इस पर अशोक व नीतू जांगड़ा ने चेन मुकेश को लौटा दी। मुकेश ने इसके लिए दोनों का आभार व्यक्त किया। वहीं ग्रामीण मुकेश सोनी, प्रदीप बंसल, डा.बलवान, रणबीर ईशरवाल, बलबीर वर्मा, अमरजीत, सतीश सेठ, कुलदीप नागल आदि ने डा.अशोक व उनकी पत्नी की ईमानदारी की सराहना करते हुए इसे एक अच्छा काम बताया।

chat bot
आपका साथी