शुक्रवार को 7525 क्विंटल बाजरे की हुई आवक

दादरी अनाज मंडी में बाजरे की खरीद शुरु हुए तीन सप्ताह का स

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 06:31 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 06:31 AM (IST)
शुक्रवार को 7525 क्विंटल बाजरे की हुई आवक
शुक्रवार को 7525 क्विंटल बाजरे की हुई आवक

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : दादरी अनाज मंडी में बाजरे की खरीद शुरु हुए तीन सप्ताह का समय बीत चुका है। अधिकारियों के आश्वासनों के बाद बाजरे की खरीद प्रक्रिया में कुछ सुधार देखने को मिला। वीरवार को बाजरे की खरीद सुचारु रही और सैकड़ों किसानों ने अपनी बाजरे की फसल बेची। इन किसानों से साढ़े सात हजार क्विंटल से अधिक बाजरे की आवक हुई है।

उल्लेखनीय है कि दादरी अनाज मंडी में एक अक्टूबर से बाजरे की खरीद शुरू हुई थी। कोविड-19 के संक्रमण के खतरे को देखते हुए शारीरिक दूरी व दूसरे निर्देशों को ध्यान में रखते हुए बाजरा बेचने के लिए कम संख्या में किसानों को मंडी बुलाया जा रहा है। खरीद केंद्रों पर निर्धारित संख्या में किसानों को बुलाए जाने के कारण काफी कम संख्या में ही किसान अपनी फसल बेच पा रहे हैं। हालांकि बीते दो दिनों से मंडी बुलाए जाने वाले किसानों की संख्या को कुछ बढ़ाया गया है। लेकिन पंजीकृत किसानों की संख्या को देखते हुए अभी भी काफी कम संख्या में किसानों से फसल की खरीद की जा रही है। इसी के चलते जिले में तीन सप्ताह का समय बीतने व नौ खरीद केंद्र होने के बावजूद बाजरा बेचने वाले किसानों की संख्या करीब साढ़े सात हजार तक ही पहुंच पाई है। जबकि बाजरा बेचने के लिए 31 हजार से अधिक किसानों द्वारा पंजीकरण करवाया जा चुका है और पंजीकरण के लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल चालू होने के कारण पंजीकृत किसानों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

पंजीकृत किसानों की संख्या में इजाफा होने और काफी कम संख्या में किसान बुलाए जाने के कारण बाजरा बेचने के लिए किसानों को अपनी बारी के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है। 7525 क्विंटल बाजरे की हुई आवक

दादरी अनाज मंडी में वीरवार को बीते दिनों की अपेक्षा अधिक संख्या में पंजीकृत किसान फसल लेकर पहुंचे। बाजरा बेचने के लिए पहुंचे 350 किसानों को गेटपास जारी किए गए । इन किसानों से 7525 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है।

chat bot
आपका साथी