केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को बताया शिक्षा विरोधी, 27 को मनाएंगे प्रतिरोध दिवस

संवाद सहयोगी बाढड़ा हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की खंड कार्यकारिणी की बैठक शुक्रव

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 07:16 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 07:16 AM (IST)
केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को बताया शिक्षा विरोधी, 27 को मनाएंगे प्रतिरोध दिवस
केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को बताया शिक्षा विरोधी, 27 को मनाएंगे प्रतिरोध दिवस

संवाद सहयोगी, बाढड़ा : हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की खंड कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को बाढड़ा कस्बे के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अध्यक्ष डा. मनोज कुमार सिगाठिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन संगठन सचिव सुंदरपाल फौगाट ने किया। इस दौरान 27 सितंबर को प्रतिरोध दिवस मनाने का फैसला किया गया। मनोज कुमार ने कहा कि राज्य कार्यकारिणी की बैठक के अनुसार 27 सितंबर को सभी खंड मुख्यालयों पर निजीकरण प्रतिरोध दिवस मना कर सरकार की जन विरोधी नीतियों की खिलाफत की जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार सार्वजनिक सेवाओं का निजीकरण कर रही है। इसमें यहां जनता को मिलने वाली सुविधाएं या तो समाप्त हो रही है या महंगी होती जा रही हैं। इसी के साथ रोजगार के अवसर कम होते जा रहे हैं। सुंदरपाल फौगाट ने कहा कि निजीकरण प्रतिरोध दिवस मुख्य रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, परिवहन सेवाओं के निजीकरण पर रोक लगाने, तीनों कृषि कानूनों व चारों लेबर कोड को रद करने की मांग को लेकर मनाया जाएगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति को रद करने की मांग भी प्रमुख है। खंडों में धरने प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को बीइओ के माध्यम से ज्ञापन भेजे जाएंगे। जिला अध्यक्ष संजय शास्त्री ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पेंडिग मामलों और जिला स्तर की मांगों के लिए जल्द ही आंदोलन शुरू करने का भी फैसला लिया जाएगा। इस मौके पर प्रीतम पीटीआइ, नरेश, कमला शास्त्री, राजेश कुमार, योगेश जांगड़ा, सोमवीर सिंह, सोमबीर मान, अजय वर्मा, रेखा कुमारी, कविता, नीलम, प्रोमिला, अनिता शर्मा भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी