किसानों के हित में है कृषि कानून : सुखविद्र मांढी

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने बाढड़ा कस्बे के किसान भवन में वीरवार को किस

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Oct 2020 06:53 AM (IST) Updated:Fri, 16 Oct 2020 06:53 AM (IST)
किसानों के हित में है कृषि कानून : सुखविद्र मांढी
किसानों के हित में है कृषि कानून : सुखविद्र मांढी

संवाद सहयोगी, बाढड़ा : भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने बाढड़ा कस्बे के किसान भवन में वीरवार को किसान संगठनों के पदाधिकारियों से मुलाकात की। केंद्र सरकार के कृषि क्षेत्र में लाए गए तीन कानूनों की विस्तार से जानकारी देते हुए समर्थन मांगा। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर किसानों को बरगलाने का आरोप लगाया।

बाढड़ा हलके से पूर्व विधायक सुखविद्र मांढ़ी की अगुवाई में पहुंचे पंचायत समिति चेयरमैन भल्लेराम बाढड़ा, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष बलजीत हंसावास, भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह गोपी ने भाकियू अध्यक्ष धर्मपाल बाढड़ा व महासचिव हरपाल भांडवा को कृषि क्षेत्र में लागू किए गए नए कानूनों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि नए कानूनों से किसानों को नई आजादी मिलेगी तथा वह मनमर्जी से अपना अनाज बेच पाएंगे। किसानों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए करोड़ों के बजट से नई मंडियों का निर्माण किया जा रहा है। कांग्रेस किसान विरोधी है। कांग्रेस ने देश की आजादी से अब तक भिवानी जिले को केवल बीस करोड़ का ही मुआवजा दिया जबकि भाजपा सरकार दो सौ करोड़ से अधिक मुआवजा दे चुकी है। 20 तक मुआवजा नहीं तो देंगे धरना

हरपाल भांडवा ने कहा कि सरकार को ये तीनों कानून लाने से पहले किसानों से विचार विमर्श करना चाहिए था। उन्होंने मौजूदा कानूनों में सुधार करने की मांग की। किसान संगठनों ने पूर्व विधायक सुखविद्र मांढी से 17 करोड़ की मुआवजा राशि वितरित करवाने की मांग की। ऐसा न होने पर 20 अक्तूबर से धरना शुरु करने की चेतावनी दी। इस मौके पर सूबेदार चंद्रपाल चांदवास, रणधीर सिंह हुई, पूर्व सरपंच गिरधारी मोद, मंगलाराम बाढड़ा, नरेश कादयान, महेन्द्र जेवली, प्रेम भारीवास, अशोक जीतपुरा भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी