आदर्श महिला महाविद्यालय ने वेट लि¨फ्टग में किया बेहतरीन प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, भिवानी : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित वेट लि¨फ्टग प्रतियोगिता में

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Oct 2018 06:11 PM (IST) Updated:Fri, 12 Oct 2018 06:11 PM (IST)
आदर्श महिला महाविद्यालय ने वेट लि¨फ्टग में किया बेहतरीन प्रदर्शन
आदर्श महिला महाविद्यालय ने वेट लि¨फ्टग में किया बेहतरीन प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, भिवानी : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित वेट लि¨फ्टग प्रतियोगिता में आदर्श महिला महाविद्यालय ने सराहनीय प्रदर्शन किया। आदर्श कॉलेज ने ओवरआल ब्रांज मेडल प्राप्त किया। विजेताओं का कॉलेज में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। शारीरिक शिक्षा और खेल विभाग की प्रवक्ता कांता रोहिला ने बताया कि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में 10 अक्टूबर को इंटर कॉलेज वेट लि¨फ्टग प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें आदर्श महिला कॉलेज की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा दिखाते हुए मेडल झटके। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में संतोष ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल, प्रियंका ने 71 किलोग्राम भार वर्ग में ब्रांज मेडल, नेहा ने 49 किलोग्राम में ब्रांज मेडल हासिल किया। महाविद्यालय पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। प्राचार्या डा. माया यादव ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद व बधाई दी। इस उपलब्धि के लिए प्राचार्या ने शारीरिक शिक्षा और खेल विभाग की प्रवक्ता कांता रोहिला, नेहा, सुमन, प्रमिला, योग कोच महेंद्र ¨सह व बिजेंद्र को बधाई दी।

chat bot
आपका साथी