अभय चौटाला ने लगाई भाई अजय चौटाला के गढ़ में सेंध

जागरण संवाददाता, भिवानी : नेता प्रतिपक्ष वरिष्ठ इनेलो नेता अभय ¨सह चौटाला ने रविवार को रोड श्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Nov 2018 07:11 PM (IST) Updated:Mon, 05 Nov 2018 07:11 PM (IST)
अभय चौटाला ने लगाई भाई अजय चौटाला के गढ़ में सेंध
अभय चौटाला ने लगाई भाई अजय चौटाला के गढ़ में सेंध

जागरण संवाददाता, भिवानी : नेता प्रतिपक्ष वरिष्ठ इनेलो नेता अभय ¨सह चौटाला ने रविवार को रोड शो व कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाकर डैमेज कंट्रोल किया, वहीं भतीजों के सीएम बनने के सपने पर भी कड़ा व्यंग्य किया। हांसी रोड स्थित पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग के रेस्टहाउस से लेकर रोहतक गेट स्थित ताऊ देवीलाल भवन तक मोटरसाइकिलों के जत्थे ने अगुवाई की। इसके बाद जनसभा आयोजित की गई और अभय ¨सह चौटाला ने अपने भाषण की शुरूआत कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए नारों से की। उन्होंने उनको भावी मुख्यमंत्री कहे जाने पर एतराज जताते हुए कहा कि जिन लोगों ने जब जब भी भावी मुख्यमंत्री के नारे लगवाए हैं, उनका हश्र क्या हुआ है, यह पूरा प्रदेश जानता है। मैं भावी मुख्यमंत्री नहीं हूं। इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री कोई और नहीं, बल्कि चौ. ओमप्रकाश चौटाला ही बनेंगे। अभय ¨सह ने भतीजों का जहां नाम लिए बगैर यह भी कह डाला कि कुछ लोगों ने इसी भवन में इस तरह नारे लगाए, लेकिन हुआ क्या। अभय चौटाला ने देवीलाल सरकार के दौरान शुरू हुए धोखे के सिलसिले को भतीजों की बगावत से जोड़ा और कहा कि इनेलो ने हमेशा धोखेबाजों को करारा सबक दिया है।

अभय ¨सह चौटाला ने अजय ¨सह चौटाला का भी नाम नहीं लिया पर उनके 5 नवंबर को पैरोल पर आने और भतीजों के समर्थन में खड़े होने की संभावना के चलते उन्हें भी घेरने का कार्य किया। अभय ¨सह ने कहा कि इनेलो की सरकार के दौरान सिर्फ और सिर्फ तत्कालीन मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने ही नौकरियां लगाई थीं। 3200 नौकरियों के मामले में ओमप्रकाश चौटाला साफ कहते हैं कि उनकी दोबारा से सरकार बनी तो भले ही कोई फांसी की सजा दे पर वे हर घर से एक नौकरी जरूर देंगे। अब कुछ लोग आप (कार्यकर्ताओं) के बीच में आएंगे और कहेंगे कि उन्होंने नौकरियां दी थीं। आप उनकी बातों में आने की जरूरत नहीं है। अभय ¨सह ने यह भी कहा कि इनेलो व बसपा का गठबंधन हुआ तो सरकार बननी भी स्पष्ट हो गई थी, लेकिन कांग्रेस के कुछ लोग हमारे बीच में आ गए और उन्होंने हमारे परिवार को तोड़ना शुरू कर दिया। कांग्रेसियों की यह साजिश कभी सफल नहीं होगी और इनेलो का कार्यकर्ता 15 साल से सत्ता से बाहर रहते हुए भी किसी की सामने झुका नहीं है और न ही झुकेगा। उसने अपनी लड़ाई अपने दम पर लड़ी है। अभय ¨सह ने अजय ¨सह का गढ़ माने जाने वाले भिवानी से दक्षिण हरियाणा को भी साधने का कार्य किया और कहा कि एसवाईएल नहर के लिए उन्होंने संघर्ष भिवानी से ही शुरू किया और भिवानी से ही जेल भरो आंदोलन की शुरूआत की। अब तीसरा चरण भी यहीं से शुरू किया जाएगा। एसवाईएल दक्षिण हरियाणा ही नहीं पूरे हरियाणा का हक और उसे हर हाल में हासिल किया जाएगा। कार्यकर्ताओं से उन्होंने हाथ खड़े करवाकर यह भी सवाल पूछा कि क्या एसवाइएल को लेकर आंदोलन फिर से शुरू करवाया जाए या नहीं। इस पर कार्यकर्ताओं ने भी उनका पूरा समर्थन किया। गठबंधन सरकार बनी तो बेरोजगारों को 15 हजार रुपये देंगे भत्ता

अभय ¨सह चौटाला ने कहा कि गठबंधन की सरकार बननी तय है। क्योंकि अब उनके पास हाथी की ताकत मौजूद है और यह सरकार बनी तो बेरोजगारों को 15 हजार रुपये प्रति माह भत्ता दिया जाएगा। 2. किसानों के ऋण माफ किए जाएंगे। 3. किसानों को ट्यूबवेल की बिजली मुफ्त दी जाएगी और घरेलू बिजली दरें आधी कर दी जाएंगी। घरों के बाहर लगे बिजली मीटर उखाड़कर फेंक दिए जाएंगे। घरों में नए मीटर लगा दिए जाएंगे। 4. प्रदेश की बेटियों को पांच लाख रुपये कन्यादान राशि दी जाएगी।

ये रहे मौजूद

इस दौरान इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, बसपा नेता नरेंद्र वर्मा, जिला अध्यक्ष सुनील लांबा, लोहारू के विधायक ओमप्रकाश गोरा, फतेहाबाद के विधायक बलवान ¨सह दौलतपुरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मपाल ओबरा,पूर्व विधायक कर्नल रघुबीर छिल्लर, पूर्व विधायक रणबीर ¨सह मंदौला, बलदेव घणघस, दादरी जिला अध्यक्ष विजय पंचगांवा, राज¨सह गागड़वास,रवि महमिया, युवा जिला अध्यक्ष मनोज यादव, जिला पार्षद नरेन्द्र राज गागड़वास, कमला रानी, महिला जिला अध्यक्ष इंदु परमार, हलका अध्यक्ष कुलवंत कोंटिया, लोहारू हलका अध्यक्ष महेन्द्र गोकुल पुरा, रमेश नूनसर, जय¨सह पातवान, बलराज चैहड़िया, पूर्व जिला पार्षद सुमन कूंगड़, पार्षद संजय तिगड़ाना, पार्षद विकास बड़सी, पूर्व पार्षद अनिल काठपालिया, अशोक ढाणी माहू, अनूप बागनवाला, जोगेन्द्र बागनवाला, सुधीर पहलवान, जनक गोदारा, डा. राजेन्द्र लांबा, ईश्वर बैरागी, मनोज बाक्सर कालुवास, बसपा नेता श्रीभगवान, संजय बिसलवास सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी