किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष कर रही है आप : गुप्ता

जागरण संवाददाता चरखी दादरी जिस दिन से तीनों कृषि बिलों को वापिस लेने के लिए किसान आंदो

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 08:11 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 08:11 AM (IST)
किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष कर रही है आप : गुप्ता
किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष कर रही है आप : गुप्ता

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी :

जिस दिन से तीनों कृषि बिलों को वापिस लेने के लिए किसान आंदोलन शुरू हुआ है उसी दिन से लेकर आज तक आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता किसानों के बीच बगैर टोपी लगाए सेवा में लगा हुआ है। यह बात आम आदमी पार्टी हरियाणा के सहप्रभारी व राज्य सभा सदस्य डा. सुशील गुप्ता ने शनिवार को दादरी के लोक निर्माण विभाग रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर ट्रैक्टर यात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि आज हिदुस्तान का किसान सबसे ज्यादा दुखी है। करीब दो माह से किसान दिल्ली के चारों तरफ अपनी मांगों को मनवाने के लिए बैठे है। हर वार्ता में कोई निष्कर्ष न निकालकर भाजपा सरकार की नाकामी साबित हो रही है। भाजपा सरकार किसान हितैषी न होकर किसान विरोधी है। आने वाले चुनाव में बड़ी प्रमुखता से आम आदमी पार्टी हरियाणा में चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी का हर कार्यकर्ता किसान आंदोलन में चाहे गांव में चल रहे धरने पर हो या फिर दिल्ली के चारों तरफ चल रहे धरने, बड़ी प्रमुखता व ईमानदारी से किसानों की सेवा में लगे हुए है। उन्होंने कहा कि सरकार को यह आंदोलन जल्द वापस लेना चाहिए। इस अवसर पर किसान सैल मध्य जोन के संयोजक राकेश चांदवास, मध्य जोन संयोजक अश्वनी देशवाल, जिला अध्यक्ष रिम्पी फौगाट, किसान सैन जिला अध्यक्ष महेन्द्र सिंह मैहड़ा, व्यापार मंडल महासचिव दर्शन बेरला, बाढ़डा हलका व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिगला, कमलजीत चांदवास, नमो नागर, राजन सांगवान, आशीष चौहान इत्यादि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी