सर्व कर्मचारी संघ जिला सचिव सहित 11 कर्मचारी नेताओं पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

जागरण संवाददाता, भिवानी : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की 17 दिनों से चल रही हड़ताल को

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Nov 2018 04:00 AM (IST) Updated:Fri, 02 Nov 2018 04:00 AM (IST)
सर्व कर्मचारी संघ जिला सचिव सहित 11 कर्मचारी नेताओं पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
सर्व कर्मचारी संघ जिला सचिव सहित 11 कर्मचारी नेताओं पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

जागरण संवाददाता, भिवानी : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की 17 दिनों से चल रही हड़ताल को अब तगड़ा झटका लगा हैं। हड़ताल की कमान संभाल रहे सर्व कर्मचारी संघ व ज्वाइंट एक्शन कमेटी के नेताओं सहित 11 प्रदर्शनकारियों को भिवानी के नया बस स्टैंड पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के दौरान गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या प्रयास व हाईवे जाम करने का मामला दर्ज किया है। सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव सुखदर्शन, पीडब्ल्यूडी वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रधान शिवकुमार पाराशर, जनवादी महिला समिति की जिला प्रधान बिमला घनघस, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के नेता वजीर ¨सह सहित सभी को बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने गैर जमानती धारा होने के कारण सभी नेताओं को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

नया बस स्टैंड पर रोडवेज कर्मचारियों व विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों पर बुधवार को पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। इस दौरान पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झड़प हुई थी। कर्मचारियों ने भी पुलिस का सामना करते हुए पत्थर बरसाए थे। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शन की कमान संभाल रहे 11 कर्मचारी नेताओं को मौके पर ही गिरफ्तार किया। शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार की गई जनवादी महिला संघर्ष समिति की प्रधान बिमला घनघस पर सबसे पहले हत्या का प्रयास, नेशनल हाईवे जाम करने, दंगा करने व धारा 144 तोड़ने का मामला दर्ज किया। उन्हें बुधवार शाम को ही चुपके से अदालत में पेश कर जेल भेजा गया। पुलिस ने सर्व कमचारी संघ के जिला सचिव सुखदर्शन सरोहा, अध्यापक संघ के पूर्व राज्य प्रधान मा. वजीर ¨सह व पीडब्ल्यूडी वर्कर्स यूनियन के प्रधान शिवकुमार पाराशर सहित 10 अन्य कर्मचारी नेताओं को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार सुबह अदालत में पेश किया गया। शहर थाना प्रभारी विक्रम ¨सह व जैन चौक चौकी इंचार्ज गोपालदास के नेतृत्व में इन सभी कर्मचारी नेताओं को दंडाधिकारी हर्ष कुमार की अदाल में पेश किया गया। उन्हें अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में 15 नवंबर तक जेल भेज दिया है।

ये कर्मचारी नेता हुए है गिरफ्तार

- सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव सुखदर्शन सरोहा

- अध्यापक संघ के पूर्व राज्य प्रधान मा.वजीर ¨सह

- जनवादी महिला समिति की प्रधान बिमला घनघस

- पीडब्ल्यूडी वर्कर्स यूनियन के प्रधान शिवकुमार पाराशर

- बिजली निगम के लाइनमैन अशोक कुमार

- बिजली निगम के लाइनमैन धर्मवीर ¨सह

- रोडवेज चालक धर्मवीर

- पंप आपरेटर सुंडा

- फोरेस्ट गार्ड ¨मटू

- क्लर्क कृष्ण कुमार

- जन स्वास्वास्थ्य विभाग कर्मी संजय कुमार

इन सभी आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

- गोपालदास, जांच अधिकारी और जैन चौक पुलिस चौकी प्रभारी, भिवानी

chat bot
आपका साथी