दो साल बाद दशहरे पर जलेगा 81 फुट का रावण

सेठ किरोड़ीमल पार्क में रावण दहन की तैयारी चल रही है। महामा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 08:57 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 08:57 PM (IST)
दो साल बाद दशहरे पर जलेगा 81 फुट का रावण
दो साल बाद दशहरे पर जलेगा 81 फुट का रावण

जागरण संवाददाता, भिवानी : सेठ किरोड़ीमल पार्क में रावण दहन की तैयारी चल रही है। महामारी के दो साल के ब्रेक के बाद पहली बार छोटी काशी, भिवानी में 81 फुट के रावण का दहन होगा। श्रीअग्रसेन रामलीला कमेटी दशहरे पर रावण दहन करेगी। कमेटी के अध्यक्ष विजय बंसल टैनी ने बताया कि इस बार सेठ किरोड़ीमल पार्क खाली नहीं होने की वजह से रामलीला नहीं हो सकी। हमने रामलीला कराने की पूरी तैयारी की थी लेकिन इस पार्क को कूड़े और मिट्टी आदि के ढेर लगा रखे हैं। अब दशहरे पर रावण दहन होगा। यह शहरवासियों के लिए अनोखा होगा।

महान नेताओं की रैलियों का गवाह रहा है सेठ किरोड़ीमल पार्क

श्रीअग्रसेन रामलीला कमेटी के सदस्यों ने कहा कि सेठ किरोड़ीमल पार्क महान नेताओं की बड़ी-बड़ी रैलियों का गवाह रहा है। यहां पर अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, चौ. देवीलाल, बसपा सुप्रीमो मायावती, राहुल गांधी जैसे अनेक नेताओं ने बड़ी रैलियां की हैं। एक समय था जब इस मैदान में हुई सफल रैलियां हरियाणा की राजनीति में बड़ा फेरबदल करने में अहम होती थी। आज वह पार्क अपनी हालत पर खुद आंसू बहा रहा है। इस पार्क की हालत सुधारने के लिए प्रशासन से भी गुहार लगाई जा चुकी है पर अभी तक यह खस्ताहाल बना है। इस बार रामलीला नहीं दशहरे पर रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले जलेंगे :

सेठ किरोड़ीमल पार्क में पिछले वर्षो की तरह रामलीला तो नहीं हो पाई पर यहां पर रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले जरूर जलाए जाएंगे। इनमें रावण का 81 फुट और कुंभकरण ओर मेघनाथ के 71-71 फुट ऊंचे पुतले जलाए जाएंगे। इनको श्रीअग्रसेन कमेटी ने रोहतक के कारीगरों से तैयार कराया है। कमेटी के विजय बंसल टैनी ने बताया कि कमेटी इस पार्क की हालत को लेकर उपायुक्त से भी मिली थी। उपायुक्त ने खुद पार्क का दौरा भी किया था लेकिन पार्क की हालत मे सुधार समय पर नहीं हो सका। इसलिए इस बार रामलीला नहीं हो सकी। हां रावण कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले हमने तैयार करा लिए हैं। उनका दहन जरूर कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी