सरकारी स्कूलों में दस दिन में हुए 6941 दाखिले

कोरोना महामारी के कारण राजकीय स्कूलों में लगातार घट रही विद्यार्थियों की संख्या ने सरकार की चिता बढ़ा दी थी। परंतु शिक्षा विभाग द्वारा एमआइएस पोर्टल में आधार कार्ड के माध्यम से किए जा रहे दाखिलों से बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 06:00 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 06:00 AM (IST)
सरकारी स्कूलों में दस दिन में हुए 6941 दाखिले
सरकारी स्कूलों में दस दिन में हुए 6941 दाखिले

कमल बहल, कैथल : कोरोना महामारी के कारण राजकीय स्कूलों में लगातार घट रही विद्यार्थियों की संख्या ने सरकार की चिता बढ़ा दी थी। परंतु शिक्षा विभाग द्वारा एमआइएस पोर्टल में आधार कार्ड के माध्यम से किए जा रहे दाखिलों से बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं। बता दें कि सरकार द्वारा 10 जून को आधार कार्ड से दाखिले करने का अभियान शुरू किया था। जिसके तहत 11 से लेकर 20 जून तक करीब सात हजार विद्यार्थियों की संख्या बढ़ चुकी है। विभाग ने निजी स्कूलों से राजकीय स्कूलों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए स्कूल लिविग सर्टिफिकेट की अनिवार्यता को खत्म किया है। जिसके तहत निजी स्कूलों के विद्यार्थी भी अब सरकारी स्कूलों में रुख कर रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा का कहना है कि विभाग के आदेशों के तहत स्कूलों में शिक्षकों के लिए रोटेशन सिस्टम भी लागू किया है। इसके साथ ही विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने को शिक्षक डोर-टू-डोर दस्तक देकर सर्वे भी कर रहे हैं। जिसके तहत बच्चों की संख्या सरकारी स्कूलों में बढ़ाने का कार्य कर रही है। शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार 11 जून को राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या 96 हजार 712 थी। जो 21 जून को बढ़कर एक लाख तीन हजार 653 हो गई है। खंड के अनुसार यह है पहली से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की संख्या: खंड लड़के लड़कियां कुल कैथल 16060 17159 33219 गुहला 8032 7908 15940 पूंडरी 8550 9401 17951 कलायत 5960 6457 12417 सीवन 6380 5992 12372 राजौंद 5852 5902 11754 कुल 52819 50834 103653 नोट : यह आंकड़े स्कूलों के एमआइएस पोर्टल के अनुसार 21 जून शाम पांच बजे तक हैं। 11 जून तक खंड अनुसार यह है पहली से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की संख्या : खंड लड़के लड़कियां कुल कैथल 15747 15019 30766 गुहला 7582 7676 15258 पूंडरी 8765 7823 16588 कलायत 6025 5521 11546 सीवन 5756 5978 11734 राजौंद 5414 5406 10820 कुल 49289 47423 96712 यह आंकड़ा 11 जून का है।

राजकीय स्कूलों में संख्या बढ़ाने के लिए विभाग के मुख्यालय के आदेशों के अनुसार सभी स्कूल मुखियाओं को आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों को सभी स्कूल मुखिया पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। जिसका नतीजा यह है कि 6900 से अधिक विद्यार्थियों की संख्या महज दस दिन में बढ़ गई है। आगे भी स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने को लेकर कार्य इसी तरह से जारी रहेगा।

-अनिल शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी, कैथल।

chat bot
आपका साथी