एक दिन में मिले 64 नये पॉजिटिव मामले

दादरी जिले में शुक्रवार को एक बार फिर से कोरोना विस्फोट

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Apr 2021 08:01 AM (IST) Updated:Sat, 24 Apr 2021 08:01 AM (IST)
एक दिन में मिले 64 नये पॉजिटिव मामले
एक दिन में मिले 64 नये पॉजिटिव मामले

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : दादरी जिले में शुक्रवार को एक बार फिर से कोरोना विस्फोट हुआ है। शुक्रवार को जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 64 नए मामले सामने आए हैं। इनके साथ ही जिले में अभी तक मिल चुके कोरोना संक्रमितों की संख्या 2000 के आंकड़े को पार करती हुई 2040 तक पहुंच गई है। वहीं जिले में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या भी बढ़कर 438 हो गई है। शुक्रवार को आठ मरीजों को ठीक होने पर स्वस्थ घोषित किया गया है।

बता दें कि दादरी जिले में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण के 2040 मामले मिल चुके हैं। इनमें से 1574 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 3774 लोग सर्विलांस का समय पूरा कर चुके हैं। फिलहाल 37 लोग आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक भेजे गए एक लाख 53 हजार 552 सैंपल में से एक लाख 49 हजार 929 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। अब विभाग को 1583 सैंपल की रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। शुक्रवार को विभाग द्वारा 678 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। ये मिले कोरोना संक्रमित

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गांव खेड़ी निवासी 62 वर्षीय महिला, अचीना निवासी दो वर्षीय बालिका, 23 वर्षीय युवक व 52 वर्षीय महिला, झोझू कलां निवासी 36 वर्षीय युवक, भागवी निवासी 31 वर्षीय युवक, लोहरवाड़ा निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति, चांदवास निवासी 22 वर्षीय युवक, पैंतावास निवासी 55 वर्षीय महिला, एमसी कालोनी निवासी 11 वर्षीय किशोर, इमलोटा निवासी 28 वर्षीय युवक, दिल्ली बाइपास निवासी 30 वर्षीय युवक, गामड़ी निवासी 30 वर्षीय महिला, वार्ड सात निवासी 43 वर्षीय महिला, एमसी कालोनी निवासी 19 वर्षीय युवक व 40 वर्षीय महिला, झींझर निवासी 83 वर्षीय बुजुर्ग, खेड़ी बत्तर निवासी 21 वर्षीय युवक, कालेज रोड निवासी 34 वर्षीय युवक, शंकर मार्केट निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना संक्रमित मिले हैं।

वहीं एमसी कालोनी निवासी 30 वर्षीय महिला, 36 वर्षीय युवक, 35 वर्षीय महिला, गांव मकड़ानी निवासी 62 वर्षीय महिला, पालड़ी निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति, दगड़ौली निवासी 32 वर्षीय महिला, पूर्ण मार्केट समीप निवासी 30 वर्षीय युवक, बिगोवा निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति, 32 वर्षीय युवक व 52 वर्षीय महिला, पुराना झज्जर रोड निवासी 22 वर्षीय युवक, संतोखपुरा निवासी 35 वर्षीय युवक व 62 वर्षीय व्यक्ति, बाढड़ा निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, रोजगार्डन समीप निवासी 44 वर्षीय महिला, सिविल अस्पताल समीप निवासी 33 वर्षीय महिला में भी कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनके अलावा हीरा चौक निवासी 35 वर्षीय युवक, 35 वर्षीय महिला, रानीला निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति, एमसी कालोनी निवासी 48 वर्षीय महिला, पूर्ण मार्केट समीप निवासी 26 वर्षीय युवती, टेलीफोन एक्सचेंज समीप निवासी 14 वर्षीय किशोरी, 10 वर्षीय बालक व 42 वर्षीय व्यक्ति, घिकाड़ा रोड निवासी 38 वर्षीय युवक, 70 वर्षीय महिला, 12 वर्षीय किशोर, ढाणी फौगाट निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति, कबीर नगर निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, हिडोल निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, गुडाना निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इनके साथ ही बस स्टैंड समीप निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, दिल्ली रोड निवासी 32 वर्षीय युवक, सैनीपुरा निवासी 14 वर्षीय किशोर, छोटू राम धर्मशाला नजदीक निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति, अटेला खुर्द निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, एमसी कालोनी निवासी 13 वर्षीय किशोरी, दादरी निवासी 74 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय महिला, चरखी निवासी 37 वर्षीय युवक, एमसी कालोनी निवासी 38 वर्षीय युवक, गांधी नगर निवासी 28 व 37 वर्षीय युवक तथा हीरा चौक निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

chat bot
आपका साथी