587 फेस मास्क के चालान कर 2 लाख 93 हजार 500 रुपये का वसूला जुर्माना

जिला पुलिस ने लॉकडाउन में घूमने वाले व मास्क ना पहनने वालों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने अप्रैल माह से अब तक 587 लोगों के चालान काट कर दो लाख 93 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूल किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 06:10 AM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 06:10 AM (IST)
587 फेस मास्क के चालान कर 2 लाख 93 हजार 500 रुपये का वसूला जुर्माना
587 फेस मास्क के चालान कर 2 लाख 93 हजार 500 रुपये का वसूला जुर्माना

जागरण संवाददाता, भिवानी : जिला पुलिस ने लॉकडाउन में घूमने वाले व मास्क ना पहनने वालों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने अप्रैल माह से अब तक 587 लोगों के चालान काट कर दो लाख 93 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूल किया है। सोमवार को भी पुलिस ने रोड सेफ्टी टीम के बच्चों की टोलियों के साथ मास्क ना पहने वालों को जागरूक किया। साथ ही उनके चालान काट कर लॉकडाउन में घर से बाहर ना निकलने की नसीहत दी।

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि कोविड-19 महामारी के बढ़ते हुए संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा लॉकडाउन लगाया गया है। जिसमें आम जनता से उनकी सुरक्षा के लिए फेस मास्क पहनने व शारीरिक दूरी के नियमों की पालना करने का नियम लागू किया है। आम जनता पर बिना पास के बिना किसी आपात स्थिति के घरों से निकलने पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिला पुलिस द्वारा मई महीने में सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को कोविड-19 महामारी के बारे में जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। लोगों को फेस मास्क व शारीरिक दूरी के बारे में बताया जा रहा है। पुलिस द्वार शारीरिक व फेस मास्क का उपयोग न करने वाले 587 व्यक्तियों का मास्क का चालान किया गया है। पुलिस के द्वारा 587 फेस मास्क के चालान 2 लाख 93 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। एसपी ने कहा कि प्रभावी ढंग से लॉकडाउन को लागू करने के लिए संपूर्ण जिले में 46 पुलिस नाके लगाए गए हैं। जिन पर जिला पुलिस कर्मियों द्वारा 24 घंटे ड्यूटी देकर लॉकडाउन के नियमों की पालना करवाई जा रही है।

डीएसपी ने चलाया चेकिग अभियान

डीएसपी वीरेंद्र सिंह की तरफ से शहर में चेकिग अभियान चलाया गया। हांसी चौक पर विशेष नाका लगाकर वाहनों की जांच की गई। साथ ही उनसे घर से बाहर आने का कारण पूछा गया। काफी लोग की तरफ से बात बताने के बाद उचित कारण नहीं लगा तो उनका चालान भी किया गया। पुलिस की तरफ से यह अभियान पूरे शहर में चलाया गया। डीएसपी वीरेंद्र ने बताया कि उनकी तरफ से चेकिग अभियान चलाया जा रहा है। लोग घर पर बिना मतलब के बाहर न निकले। महामारी को हराने के लिए वह घर पर रहे। पुलिस की तरफ से सख्ती जारी रहेगी।

लॉकडाउन के 8 दिनों में 1005 वाहनों के काटे चालान

जिला पुलिस द्वारा मई महीने में लगाए गए लॉकडाउन के दौरान कुल 1005 वाहन चालकों का चालान किया गया है।इसके साथ ही 29 वाहनों को इंपाउंड किया गया है। लॉकडाउन के नियमों की सख्ती से पालना करवाई जा रही है।

हनुमान गेट व दादरी गेट पर डंडे मारने पर हुआ विवाद

हनुमान गेट व दादरी गेट एरिया में कोरोना संक्रमित लगातार बढ़ रहे है। वहां अनेक लोगों की मौत भी हो चुकी है। कई गलियों के बाहर लकड़ी की बलियां लगा कर कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। लोगों के बाहर निकलने पर सख्ती बरती जा रह है। पुलिस ने रविवार शाम को वहां टोलिया बनाकर खड़े अनेक लोगों पर डंडे बरसाएं। जिसे लेकर विवाद भी हुआ।

chat bot
आपका साथी