सरल पोर्टल पर दी जा रही 550 सेवाएं, तय समय में आवेदनों का निपटारा करने के दिए निर्देश

जागरण संवाददाता चरखी दादरी उपायुक्त अमरजीत सिंह मान ने सभी विभागों के अधिकारियों को तय स

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 04:55 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 04:55 AM (IST)
सरल पोर्टल पर दी जा रही 550 सेवाएं, तय समय में आवेदनों का निपटारा करने के दिए निर्देश
सरल पोर्टल पर दी जा रही 550 सेवाएं, तय समय में आवेदनों का निपटारा करने के दिए निर्देश

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : उपायुक्त अमरजीत सिंह मान ने सभी विभागों के अधिकारियों को तय समय सीमा में जन सेवाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लंबित आवेदनों का तुरंत निपटान करने को भी कहा है। उपायुक्त अपने कार्यालय में सेवा का अधिकार के तहत दी जाने वाली सरकारी सेवाओं के बेहतर क्रियांवयन को लेकर जिला अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट किया कि सरकार द्वारा सरकारी विभागों के माध्यम से लोगों को प्रदान की जाने वाली सेवाओं के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है और प्रत्येक विभाग को इसी समयावधि में ही आवेदन का निपटारा करना है। सभी विभाग सुनिश्चित करें कि आम लोगों द्वारा किसी भी सेवा के लिए प्राप्त आवेदन पर कार्रवाई जरूर हो। अगर किसी आवेदन में कमी है तो भी उसपर समय सीमा में निर्णय लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिले में पिछले लगभग एक साल से लंबित आवेदनों पर कार्रवाई करते हुए विभिन्न विभागों ने अच्छा काम किया। जिससे जिला की कार्य प्रणाली में भी सुधार हुआ है और दादरी की प्रगति अच्छी हुई है। इस कार्य को लगातार जारी रखते हुए सभी विभागों को समय सीमा का हमेशा ध्यान रखना है। सभी विभागों को उनकी सेवाओं के लिए निर्धारित किए गए समय को लेकर अपने कार्यालय के बाहर जानकारी को चस्पा करना भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि पुलिस, रोजगार, मत्स्य पालन व खाद्य एवं पूर्ति विभाग सेवाएं प्रदान करने में अच्छा काम कर रहा है। बाकी विभागों को भी अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करना चाहिए। फिलहाल सरल पोर्टल पर लगभग 550 सरकारी सेवाएं दी जा रही हैं।

chat bot
आपका साथी