भाकियू की अगुवाई में 500 ट्रैक्टर रवाना हुए दिल्ली परेड के लिए

केंद्र सरकार के कृषि क्षेत्र में लागू तीन कानूनों के विरोध में भाकियू की अगुवाई में क्षेत्र के किसान व सामाजिक संगठनों के पांच सौ प्रतिनिधियों ने ट्रैक्टरों के जत्थों के साथ दिल्ली कूच किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 07:00 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 07:00 AM (IST)
भाकियू की अगुवाई में 500 ट्रैक्टर रवाना हुए दिल्ली परेड के लिए
भाकियू की अगुवाई में 500 ट्रैक्टर रवाना हुए दिल्ली परेड के लिए

संवाद सहयोगी, बाढड़ा: केंद्र सरकार के कृषि क्षेत्र में लागू तीन कानूनों के विरोध में भाकियू की अगुवाई में क्षेत्र के किसान व सामाजिक संगठनों के पांच सौ प्रतिनिधियों ने ट्रैक्टरों के जत्थों के साथ दिल्ली कूच किया। इस अवसर पर किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तीनों कानूनों को वापस लेने की मांग की। भाकियू अध्यक्ष धर्मपाल बाढड़ा की अगुवाई में ट्रैक्टर जत्थे को रवाना करते हुए महासचिव हरपाल भांडवा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार किसान विरोधी निर्णय लेकर जन भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है। केंद्र सरकार के तीनों कानून कृषि के उत्थान की बजाय निजी कंपनियों के हितैषी हैं। जिसके लिए पूरा राष्ट्र विरोध में खड़ा है। हरियाणा, पंजाब, यूपी, राजस्थान, एमपी के किसान दिल्ली की सीमाओं पर सर्द मौसम में भी धरनारत हैं। लेकिन सरकार उनकी जायज मांगों के समाधान की बजाय केवल दिखावे की वार्ता में जुटी है। किसान की मेहनत पर ही देश की अर्थ व्यवस्था टिकी है। सरकार की ज्यादती से जिन किसानों ने अपने प्राणों को गंवाया है उनका नाम इतिहास में लिखा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली आंदोलन जन आंदोलन बन चुका है और आने वाले समय में सरकार को हर हाल में अपने तीन कानूनों को वापस लेना पड़ेगा। ट्रैक्टर जत्थे में हरियाणवी लोक गायिका राकेश चांदवास, विजय फौजी, प्रेरक एसोसिएशन अध्यक्ष विनोद मांढी, पूर्व सरपंच गिरधारी मोद, रणधीर, अशोक काकड़ौली, कन्या गुरुकुल अध्यक्ष ओमप्रकाश पंचगावां, युकां नेता सुरेश धनासरी, जाट महासभा अध्यक्ष प्रदीप बाढड़ा, नरेश कादयान, प्रताप हंसावास, रणधीर सिंह हुई, दिलबाग गोपी, मीर सिंह भांडवा, करतार सिंह कारी, जयनारायण, कमल सिंह हड़ौदी, सूबेदार सुमेर सिंह, संदीप कुमार, पूर्व पुलिस निरीक्षक इंद्र सिंह डालावास, महेंद्र हंसावास भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी