जहर निगलने से युवक की मौत

रेलवे लाइन पार क्षेत्र में जहर निगलने से युवक की मौत हो गई। कारणों का पता नही चल पाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 06:30 AM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 06:30 AM (IST)
जहर निगलने से युवक की मौत
जहर निगलने से युवक की मौत

जासं, बहादुरगढ़ : रेलवे लाइन पार क्षेत्र में जहर निगलने से युवक की मौत हो गई। कारणों का पता नही चल पाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले कर दिया गया। कानौंदा गांव का मूल निवासी राकेश (40) शास्त्री नगर में किराये पर रहता था और रोहतक रेलवे स्टेशन पर चाय की दुकान चलाता था। जब घर में कोई नहीं था, तब उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पत्नी पहुंची तो वह अचेत मिला। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंची लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

chat bot
आपका साथी