सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाए कार्यकर्ता: आदित्य

कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर व पगड़ी बांधकर उनका सम्मान किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 05:35 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 05:35 PM (IST)
सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाए कार्यकर्ता: आदित्य
सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाए कार्यकर्ता: आदित्य

बहादुरगढ़ (वि.): भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला झज्जर की बैठक जिला अध्यक्ष नवीन बंटी के सेक्टर-दो स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदित्य धनखड़ मुख्य रूप से पहुंचे। आदित्य धनखड़ व अन्य पदाधिकारियों का नवीन बंटी ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर व पगड़ी बांधकर उनका सम्मान किया। बैठक में सरकार द्वारा चलाई जा रही अंत्योदय कार्यक्रम व अन्य योजनाओं, मंडलों की कार्यकारिणी गठित करने, भविष्य में आयोजित होने वाली जिला कार्यकारिणी की बड़ी बैठक आयोजित करने सहित कई विषयों पर चर्चा हुई। आदित्य धनखड़ ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार समाज के सभी वर्गों के हित में कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा युवाओं को संगठन से जोड़ने का काम करें। भाजपा सरकार में युवाओं के हित सुरक्षित है। मोदी सरकार द्वारा स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, कौशल विकास सहित कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। युवाओं को योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। युवा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित राठी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सत्ता के माध्यम से सर्वसमाज के कल्याण की भावना के तहत कार्य कर रही है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष नवीन बंटी ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा किसानों व आमजन के हितों को ध्यान में रखकर ही नीतियां बनाई है जिसका लाभ आज देश व प्रदेश के करोड़ों किसानों व आमजन को मिल रहा है। इस अवसर पर युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित चतर सिंह राठी, दीपक राठी जिला महामंत्री,अमित अहलावत उपाध्यक्ष,नवीन दलाल जिला मंत्री,मनीष जिला मंत्री, पंकज गर्ग ,रविद्र शर्मा ,शहरी मंडल अध्यक्ष जितेश सेठी, छारा मंडल अध्यक्ष उजेंद्र दलाल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी