प्री-मानसून की 41.2 एमएम बारिश से शहर के कई हिस्सों में जलभराव

जहां-तहां सड़कों और गलियों में पानी जमा हो गया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 07:00 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 07:00 AM (IST)
प्री-मानसून की 41.2 एमएम बारिश से शहर के कई हिस्सों में जलभराव
प्री-मानसून की 41.2 एमएम बारिश से शहर के कई हिस्सों में जलभराव

जहां-तहां सड़कों और गलियों में पानी जमा हो गया फोटो-1, 2, 14, व 15: जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :

प्री-मानसून की बारिश से एक बार फिर शहर के कई हिस्से जलमग्न हो गए। रविवार को दोपहर के समय आई 41.2 एमएम बारिश ने जलनिकासी के इंतजामों की कलई खोल दी। जहां-तहां सड़कों और गलियों में पानी जमा हो गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से तापमान में गिरावट के कारण गर्मी से राहत मिली। अभी कई दिनों तक मौसम में उठापटक बने रहने के आसार हैं। रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। दोपहर के समय घटा उठी और शहर में मेघ जमकर बरसे। हालांकि आसपास के कुछ गांवों में बारिश की मात्रा कम रही। पहले कुछ मिनटों तक तेज हवा चली फिर साथ में बरसात भी शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक बरसात का दौर चला कई हिस्सों में हुआ जलजमाव :

बारिश से तमाम सार्वजनिक स्थलों पर जलजमाव हो गया। वहीं सैनीपुरा, बाल्मीकि बस्ती, धर्मपुरा, महाबीर पार्क, सेक्टर-छह, सेक्टर-दो, दयानंद नगर समेत कई हिस्सों में पानी जमा हो गया। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आंदोलन स्थल पर बिगड़ी व्यवस्था :

तेज हवा और बरसात से टीकरी बार्डर पर एक बार फिर आंदोलन स्थल में व्यवस्था बिगड़ गई। तंबू उखड़ने से आंदोलनकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश रुकने के बाद वे तंबुओं को संभालने में जुट गए। खेतों में कहीं फायदा, कहीं नुकसान :

इस बारिश से क्षेत्र में कृषि में कहीं फायदा हुआ और कहीं पर नुकसान। कृषि विभाग के अधिकारी डा. देवराज ओहलाण ने बताया कि जहां पर हाल ही में जहां पर फसल की बिजाई की गई थी, वहां पर फसल अंकुरण में दिक्कत आ सकती है। इधर, गर्मी से राहत मिली है। रविवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया। तीन दिन पहले यह 43 डिग्री दर्ज किया गया था।

chat bot
आपका साथी