मोहम्मदपुर रोही डिस्ट्रीब्यूटरी पर जगह जगह कर रहे पानी चोरी, नहीं पहुंच रहा टेल पर

मोहम्मदपुर रोही डिस्ट्रीब्यूटरी। विधायक दुड़ाराम के गांव में पानी की चोरी की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 07:07 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:07 AM (IST)
मोहम्मदपुर रोही डिस्ट्रीब्यूटरी पर जगह जगह कर रहे पानी चोरी, नहीं पहुंच रहा टेल पर
मोहम्मदपुर रोही डिस्ट्रीब्यूटरी पर जगह जगह कर रहे पानी चोरी, नहीं पहुंच रहा टेल पर

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : मोहम्मदपुर रोही डिस्ट्रीब्यूटरी। विधायक दुड़ाराम के गांव मोहम्मदपुर रोही को इसी से सिचाई होती है। फिर भी इसमें लंबे समय से पानी की चोरी हो रही है। हद तो यह है कि जिन लोगों को पानी की चोरी करनी है उन्होंने डिस्ट्रीब्यूटरी की पटरी पर कब्जा करते हुए ढाणियों बना ली। ताकि आसानी से निगरानी भी न की जा सके। अब भाजपा निगरानी कमेटी के पदाधिकारी एवं एमिनेंट सिटीजन अनिल सिहाग ने अधीक्षण अभियंता ओपी बिश्नोई को शिकायत दी। जिसके बाद ओपी बिश्नोई ने एसडीओ बलराज व जिलेदार रामफल को निगरानी कमेटी के सदस्यों के साथ जाकर निरीक्षण के आदेश दिए। उन्होंने शुक्रवार को फील्ड में जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई जगह गड़बड़ी मिली।

अनिल सिहाग ने बताया कि मोहम्मदपुर रोही डिस्ट्रीब्यूटरी से गांव खजूरी, धांगड़ व मोहम्मदपुर रोही के क्षेत्र में सिचाई होती है, लेकिन इस डिस्ट्रीब्यूटरी खजूरी गांव के चार-पांच बड़े जमीदार पानी चोरी करते हैं। इतना ही नहीं वे पानी चोरी करके आगे भी बेच रहे है। इससे टेल तक पानी नहीं पहुंचता। इसके लिए किसानों के साथ मिलकर उन्होंने शिकायत दी थी। जिसकी जांच के लिए अधिकारियों के साथ निगरानी की। जिसमें उन्होंने कई जगह गड़बड़ी मिली। एक जगह तो किसान ने सिचाई विभाग की जगह मोटर लगा कर पानी चोरी के लिए टी प्वाइंट बनाया हुआ था।

ढाणियों की गंद पानी की निकासी डिस्ट्रीब्यूटरी में :

पानी की गड़बड़ी रोकने के लिए गए अधिकारियों व निगरानी कमेटी के पदाधिकारियों ने देखा कि कई ढाणियों का पानी सीधा डिस्ट्रीब्यूटरी में डाला जा रहा था। पशुओं का मलमूत्र भी डालकर पेयजल को गंदा किया जा रहा था। इतना ही नहीं अनेक ढाणियां डिस्ट्रीब्यूटरी के ऊपर बनाई हुई थी, ताकि पानी चोरी आसानी से हो। आसानी से सिचाई विभाग के अधिकारी घटना स्थल पर न जा सके। वहीं लोगों घर में पानी प्रयोग करने के लिए सैकड़ों पाइपलाइन बिछाई हुई है। उस भी हटाया जाए। शिकायत के बाद अधिकारियों को निरीक्षण के लिए भेजा : बिश्नोई

पानी चोरी की शिकायत मिलने के बाद मैंने डिस्ट्रीब्यूटरी के निरीक्षण के लिए जिलेदार व एसडीओ को निरीक्षण करने के लिए भेजा है। पानी की चोरी रोकते हुए अंतिम खेत तक पानी पहुंचाया जाएगा। टेल तक पानी पहुंचाने की सरकार का प्रयास है। जिसे हर हाल में पूरा किया जाएगा।

- ओपी बिश्नोई, अधीक्षण अभियंता, सिचाई विभाग।

chat bot
आपका साथी