सिविल अस्पताल में दो माह से खराब है अल्ट्रासाउंड मशीन, निराश लौट रहे मरीज

शहर के सिविल अस्पताल में एक तरफ तो मरीजों के लिए सुविधाएं बढ़ाने के दावे हो रहे हैं। दूसरी तरफ अल्ट्रासाउंड मशीन दो माह से खराब पड़ी है। इसे ठीक करवाने में प्रबंधन फेल हो रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:40 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:40 AM (IST)
सिविल अस्पताल में दो माह से खराब है अल्ट्रासाउंड मशीन, निराश लौट रहे मरीज
सिविल अस्पताल में दो माह से खराब है अल्ट्रासाउंड मशीन, निराश लौट रहे मरीज

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : शहर के सिविल अस्पताल में एक तरफ तो मरीजों के लिए सुविधाएं बढ़ाने के दावे हो रहे हैं। दूसरी तरफ अल्ट्रासाउंड मशीन दो माह से खराब पड़ी है। इसे ठीक करवाने में प्रबंधन फेल हो रहा है। ऐसे में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां से वे निराश लौटते हैं और बाहर जेब ढीली करके यह टेस्ट करवाने को मजबूर होते हैं।

अस्पताल में अल्ट्रासाउंड टेस्ट फ्री में होते हैं। जब तक यहां पर यह सुविधा नहीं थी तब तक विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड टेस्ट के लिए प्राइवेट सेंटर से एमओयू किया गया था। अब कई साल से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड टेस्ट की सुविधा तो है, मगर पिछले दो माह से तो यह सुविधा होना या न होना, बात एक ही है, क्योंकि दो माह से मशीन बंद है। इतने दिनों तक तो यहां पर कभी कोई मशीन खराब नहीं रही। अब दो माह से प्रबंधन इस मशीन को ठीक नहीं करवा पा रहा है। शुक्रवार को भी यहां पर इंजीनियर तो आए, मगर दोपहर तक कागजी प्रक्रिया ही पूरी नहीं हो पाई थी। अब तक एक हजार से ज्यादा मरीज वापस लौटे

अगस्त में यह मशीन खराब हुई थी। तबसे यह ठीक ही नहीं हो पाई है। इस बीच में कम से कम एक हजार से ज्यादा मरीज यहां से बिना टेस्ट करवाए लौटे हैं। उन्हें प्राइवेट सेंटरों पर यह टेस्ट करवाना पड़ा। डाक्टर और स्टाफ तो नियमित रूप से मौजूद होते हैं, मगर मशीन बंद है तो वे भी बेबस हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि लगातार दो माह तक एक मशीन खराब रहे और प्रबंधन उसे ठीक न करवा पाए तो बाकी व्यवस्थाएं बेमानी ही कही जाएंगी। अल्ट्रासाउंड टेस्ट की सुविधा प्राथमिक सेवाओं में है। मशीन को ठीक करवाने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही यह ठीक हो जाएगी। इसके लिए कंपनी इंजीनियर को बुलाया गया है।

डा. देवेंद्र मेघा, प्रशासनिक अधिकारी, सिविल अस्पताल बहादुरगढ़।

chat bot
आपका साथी