होटल पार्टी में दोस्त को गोली मारने के मामले में दो गिरफ्तार

आशियाना होटल में युवक-युवतियों की पार्टी के दौरान महिला मित्र को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गोली मारने के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार कर लिए गए हैं। दोनों को अदालत ने जेल भेज दिया। इस बीच घायल की हालत स्थिर है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 07:30 AM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 07:30 AM (IST)
होटल पार्टी में दोस्त को गोली मारने के मामले में दो गिरफ्तार
होटल पार्टी में दोस्त को गोली मारने के मामले में दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : आशियाना होटल में युवक-युवतियों की पार्टी के दौरान महिला मित्र को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गोली मारने के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार कर लिए गए हैं। दोनों को अदालत ने जेल भेज दिया। इस बीच घायल की हालत स्थिर है।

शुक्रवार की रात होटल के कमरा नंबर 203 में कुछ युवक और युवतियां पार्टी के लिए जुटे थे। इनमें बहादुरगढ़ की लालचंद कालोनी का अरिहंत और सोनीपत के सैदपुर गांव का प्रदीप भी था। प्रदीप व अरिहंत में महिला मित्र को लेकर विवाद हो गया था। इसी पर प्रदीप तैश में आ गया। झगड़ा होने पर प्रदीप बाहर निकला और कुछ ही मिनट में पिस्तौल लेकर वापस आया। उसने अरिहंत को धमकी देते हुए उसे सिर में सटाकर गोली मार दी थी। घायल अरिहंत को शहर के अस्पताल से दिल्ली रेफर किया गया। पुलिस का कहना है कि अभी गोली नहीं निकली है। लाइसेंस धारक की भी होगी गिरफ्तारी

पुलिस ने घटना के आरोपित प्रदीप के अलावा पार्टी में शामिल हुए निखिल को भी गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि वारदात में जो पिस्तौल इस्तेमाल हुआ, वह लाइसेंसी है और निखिल के परिचित का है। निखिल के पास ही यह हथियार था। इसीलिए उसे भी गिरफ्तार किया गया। लाइसेंस धारक की भी गिरफ्तारी होगी। सेक्टर-6 थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दोनों आरोपितों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी