बहादुरगढ़ में 20 और कोरोना संक्रमित मिले

जिले में कोरोना के 55 नए केस आए हैं। इनमें से 20 बहादुरगढ़ क्षेत्र से हैं। बाकी केस बेरी और झज्जर क्षेत्र से।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 09:00 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 09:00 AM (IST)
बहादुरगढ़ में 20 और कोरोना संक्रमित मिले
बहादुरगढ़ में 20 और कोरोना संक्रमित मिले

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : जिले में कोरोना के 55 नए केस आए हैं। इनमें से 20 बहादुरगढ़ क्षेत्र से हैं। बाकी केस बेरी और झज्जर क्षेत्र से।

शनिवार को 34 और संक्रमित स्वस्थ हो गए। नए केसों के साथ जिले में अभी तक संक्रमितों की कुल संख्या 2397 पर पहुंच गई है। इनमें से 21 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल में से 2027 अभी तक ठीक हुए हैं। फिलहाल 349 केस एक्टिव चल रहे हैं। शनिवार को मिले नए केसों में बहादुरगढ़ के आर्य नगर से कंपनी कर्मी, पुरानी सब्जी मंडी से कंपनी कर्मी, नेहरू पार्क से गृहिणी, कानौंदा से तीन गृहिणी और एक विद्यार्थी, बामनौली से सरकारी कर्मचारी, रोहद से शिक्षक, सेक्टर-2 से मेट्रो कर्मी, दयानंद नगर से चार वर्षीय बच्चा, दुर्गा कालोनी से शिक्षक, सूरत नगर से सरकारी कर्मचारी, अग्रवाल कालोनी से गृहिणी, पटेल पार्क से शिक्षक, सेक्टर-6 से दुकानदार, सेक्टर-2 से लेक्चरर, पटेल नगर से कंपनी कर्मी, सेक्टर-6 से दो प्राइवेट कंपनी कर्मी संक्रमित मिले। जिले के सीएमओ डा. संजय दहिया ने बताया कि फिलहाल पॉजिटिव दर 3.2 फीसद है। रिकवरी रेट 84.5 फीसद है। अभी एक लाख की आबादी पर 6900 से ज्यादा टेस्ट हो रहे हैं। केस दोगुना होने की अवधि 29 दिन है। अभी 624 कंटेनमेंट जोन हैं एक्टिव

जिले में अभी तक कुल 1231 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इनमें से अभी तक 624 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। इनमें 265 शहरी एरिया में और 359 ग्रामीण एरिया में हैं।

chat bot
आपका साथी