दो गांवों में चोरों ने लाखों के सामान पर हाथ साफ किया

सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग गांवों में चोरी की घटनाएं हुई। एक जगह बीएड कालेज तो दूसरी तरफ चोरों ने घर को निशाना बनाया। दोनों जगह से जेवरात, नकदी, लैपटाप व अन्य सामान को मिलाकर दो लाख से ज्यादा का माल चोर उड़ा ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अभी चोरों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार छारा निवासी राजीव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे गांव

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 12:24 AM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 12:24 AM (IST)
दो गांवों में चोरों ने लाखों के सामान पर हाथ साफ किया
दो गांवों में चोरों ने लाखों के सामान पर हाथ साफ किया

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :

सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग गांवों में चोरी की घटनाएं हुई। एक जगह बीएड कालेज तो दूसरी तरफ चोरों ने घर को निशाना बनाया। दोनों जगह से जेवरात, नकदी, लैपटाप व अन्य सामान को मिलाकर दो लाख से ज्यादा का माल चोर उड़ा ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अभी चोरों का पता नहीं चल पाया है।

केस-एक: छारा निवासी राजीव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे गांव में ही प्राइवेट स्कूल चलाते हैं। इसके एक हिस्से में ही बीएड कालेज भी चल रहा है। शुक्रवार की रात को कालेज के आफिस से पीछे की खिड़की तोड़कर एक लैपटॉप और एक मोबाइल फोन यहां से चोरी कर लिया गया।

केस-दो: नया गांव निवासी सतबीर पुत्र राजरूप ने बताया कि वह शनिवार को पूरे परिवार के साथ दोपहर के समय खेत में पालक की कटाई करने के लिए गया था। घर पर ताला लगा था। खेत में काम करके वे शाम को चार बजे वापस घर आए तो मेन गेट का छोटा दरवाजा खुला हुआ था। घर के अंदर कमरों मे सामान बिखरा पड़ा था। जब उन्होंने सामान चेक किया तो बैड मे से 55 हजार रुपये गायब थे। इसके अलावा संदूक से एक दो तोले का सोने का एक हार, दो सोने की अगूंठी, दो जोड़ी सोने की बालियां, एक जोड़ी चांदी की पायल और एक चांदी का सैट भी चोरी किया गया था। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट तो दर्ज कर ली है, मगर एक में में भी चोरों का सुराग नहीं लग पाया है। वर्जन..

दोनों मामलों में अलग-अलग टीम जांच कर रही है। जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।

--जसबीर ¨सह, एसएचओ, सदर बहादुरगढ़।

chat bot
आपका साथी