आंबेडकर स्टेडियम में फैली हैं अव्यवस्थाएं, शिकायतों पर अधिकारी हैं मौन

देखरेख के अभाव में बदहाली पर आंसू बहाने को मजबूर है

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 06:10 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 06:10 AM (IST)
आंबेडकर स्टेडियम में फैली हैं अव्यवस्थाएं, शिकायतों पर अधिकारी हैं मौन
आंबेडकर स्टेडियम में फैली हैं अव्यवस्थाएं, शिकायतों पर अधिकारी हैं मौन

देखरेख के अभाव में बदहाली पर आंसू बहाने को मजबूर है फोटो-1 जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :

बादली रोड पर बने डा. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में बनी अव्यवस्था को लेकर इनेलो ने रोष जताया है। पार्टी की ओर से पैक्स निदेशक कपूर सिंह राठी, रतन सिंह मोर, ईश्वर छिल्लर, विनय राणा, विपिन टांक, सुखबीर सरोहा, सोल्हा पहलवान ने कहा कि यह केवल नाम का ही स्टेडियम बनकर रह गया है। देखरेख के अभाव में बदहाली पर आंसू बहाने को मजबूर है। यह स्टेडियम दो विभागों के बीच फंसा है। जिस कारण इसकी देखरेख का जिम्मा कोई लेने को तैयार नहीं। यहां अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों व सैर सपाटे के लिए आने वाले नगरवासी परेशान हैं। इसका उद्घाटन तो कर दिया गया मगर न तो संथेटिक ट्रैक बनाया गया और न ही घास लगाई गई। घास ठीक रखने का टेंडर विभाग ने छोड़ रखा है। इनेलो नेताओं ने कहा कि जब यह स्टेडियम बना तो खिलाड़ियों को खुशी हुई थी, मगर कुछ ही दिनों में हालत बदतर होती चली गई। स्टेडियम में शौचालय बदहाल पड़े हैं। पानी का कनेक्शन तक काट दिया गया है। स्टेडियम की ग्रीन बेल्ट में अमृत योजना के तहत एक पानी का बूस्टर बनाया गया है। यह छह महीने पहले शुरू होना चाहिए था। आज तक चालू नहीं हुआ। स्टेडियम के निर्माण में गोलमाल की आशंका है। इसकी जांच होनी चाहिए। स्टेडियम का मेन गेट टूटा हुआ है। दूसरे गेट पर कूड़े के ढेर लगे हैं। फुटपाथ पर टाइलें उखड़ चुकी हैं। अंदर बने रोड टूट चुके हैं। इसकी शिकायत विभाग को की जा चुकी है, मगर कोई भी अधिकारी रुचि नहीं ले रहा।

chat bot
आपका साथी