बहादुरगढ़ में भारत रत्न बाबा साहब आंबेडकर को किया नमन

ट्रिपल सी कांप्लेक्स में डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष सतीश छिकारा ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 09:34 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 09:34 AM (IST)
बहादुरगढ़ में भारत रत्न बाबा साहब आंबेडकर को किया नमन
बहादुरगढ़ में भारत रत्न बाबा साहब आंबेडकर को किया नमन

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : ट्रिपल सी कांप्लेक्स में डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष सतीश छिकारा ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। छिकारा ने बताया कि बाबा साहेब के साथ-साथ उनका भी जन्मदिन है। कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता डा. आंबेडकर का जन्मदिन केक काटकर मनाया। किसान नेता छिकारा ने कहा कि डा. आंबेडकर का लक्ष्य सामाजिक असमानता दूर करके शोषित और वंचित वर्ग को प्रतिष्ठा दिलाना भी रहा। इस अवसर पर मास्टर पुरुषोत्तम छिकारा, कुलदीप छिल्लर, रमेश छिल्लर, राकेश, प्रदीप, मोनू, शशी, प्रियांशु छिकारा, सुनील अहलावत, विजय दिनोदिया आदी मौजूद रहे।

डॉ. आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

जासं, बहादुरगढ़ : लाइनपार क्षेत्र के आंबेडकर भवन में भारत रत्न बाबा साहब डा. बीआर आंबेडकर के जन्म दिवस पर उनकी प्रतिमा के सम्मुख दीप जलाकर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता अटल मंडल अध्यक्ष सचेत कुमार ने की। इस मौके पर राजेश तंवर, धर्म सिंह राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय शेखावत, अनिल सिघल, परमिदर जांगड़ा, सुनील, रामधारी सिंह, विनोद कुमार, जय भगवान पांचाल, ब्रह्म सिंह राणा, सत्यवीर चौहान, अजय कुमार चोपड़ा आदि मौजूद थे।

कांग्रेस नेता अरुण खत्री ने किया बाबा साहब को नमन

बहादुरगढ़: कांग्रेस नेता अरुण खत्री ने डा. भीमराव आंबेडकर को उनकी जयंती पर नमन किया। अरुण खत्री ने कहा कि उन्होंने देश हित खासकर दलित व शोषित वर्ग के उत्थान के लिए जो कार्य किए वो आज भी देश वासियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। उनकी बनाई गई नीतियों व लोकतांत्रिक संविधान के कारण ही आज भी भारत दुनिया के सामने एक मजबूत लोकतंत्र का उदाहरण पेश कर रहा है। पूरा विश्व भारत की लोकतांत्रिक प्रणाली की सराहना करता है। दूसरे राष्ट्र इस बात से आश्चर्य चकित हैं कि भारत में कई धर्मों व अनेक बोलियों के लोग होने के बावजूद सभी एकता के सूत्र में बंधे हुए हैं। खत्री ने कहा कि आज बाबा साहेब की जयंती अवसर पर समाज के सभी लोगों को एकजुटता के साथ देश के विकास में अपना सक्रिय योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए।

chat bot
आपका साथी