शहर में चेन झपटमारी नहीं रोक पा रही पुलिस, फिर हुई वारदात

बहादुरगढ़ क्षेत्र में चेन झपटने वाले बदमाश लगातार सक्रिय हैं मगर पुलिस उन्हें नहीं रोक पा रही है। अब बाइक पर सवार दो बदमाश सेक्टर-9 के एरिया में एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ले गए। वह अपनी पुत्रवधू के साथ सैर पर निकली थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बदमाशों का अभी कोई सुराग नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 07:30 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 07:30 AM (IST)
शहर में चेन झपटमारी नहीं रोक पा रही पुलिस, फिर हुई वारदात
शहर में चेन झपटमारी नहीं रोक पा रही पुलिस, फिर हुई वारदात

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : बहादुरगढ़ क्षेत्र में चेन झपटने वाले बदमाश लगातार सक्रिय हैं, मगर पुलिस उन्हें नहीं रोक पा रही है। अब बाइक पर सवार दो बदमाश सेक्टर-9 के एरिया में एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ले गए। वह अपनी पुत्रवधू के साथ सैर पर निकली थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बदमाशों का अभी कोई सुराग नहीं है।

कुसुम लता ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह अपनी पुत्रवधू के साथ सैर के लिए सेक्टर-9 हाउसिग बोर्ड स्थित पार्क में गई थी। जब पार्क के पास पहुंची तो पीछे से बाइक पर सवार दो बदमाश आए। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली। दोनों ने शोर भी मचाया। मगर कुछ ही सेकेंड में बदमाश आंखों से ओझल हो गए। वे बाइक का नंबर भी नहीं देख पाईं। अब पुलिस वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर मामला सुलझाया जाएगा। चेन झपटमारों ने शहर में पैदा की दहशत, तीन माह में हुई आठवीं घटना

शहर में इन दिनों चेन झपटमारों का आतंक मचा है। पिछले तीन माह से लगातार वारदात हो रही है। यह आठवीं घटना हुई है। इससे पहले 7 सितंबर को तो बदमाशों ने बेकरी शॉप पर बैठे भाजपा नेता के भतीजे की चेन झपटने के बाद गोली ही चला दी थी। इससे पहले 3 सितंबर को सेक्टर-2 में मंदिर जा रही महिला के गले से बाइक सवारों ने चने झपट ली थी। उससे पहले 10 जून को आर्य नगर में घर के बाहर खड़ी एक महिला के गले से दो बाइक सवार सोने की चेन झपट ले गए थे। 30 जून को सेक्टर-9 में घर के बाहर खड़े सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी से भी इसी तरह बाइक सवारों ने चेन झपट ली थी। 14 जुलाई को सेक्टर-9 में सास के साथ सैर पर निकली महिला के गले से सोने की चेन झपट ली गई थी। 21 जुलाई को डीआइजी कालोनी में घर के सामने सफाई कर रही महिला के गले से भी चेन झपट ली गई थी। 25 अगस्त को सेक्टर-6 में सैर कर रहे कंपनी मैनेजर के गले से दो तोले की सोने की चेन झपट ली गई थी। इन सभी वारदातों में से एक भी सुलझ नहीं पाई है। इससे लोगों में खौफ बना हुआ है। छानबीन की जा रही है। जहां पर वारदात हुई, उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। जल्द ही बदमाशों का सुराग लगाया जाएगा।

सुनील कुमार, एसएचओ, शहर।

chat bot
आपका साथी