गणपति विसर्जन पर भक्ति में डूबे लोग

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : गणेश उत्सव के बाद रविवार का दिन भी विसर्जन को समर्पित रहा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 11:37 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 11:37 PM (IST)
गणपति विसर्जन पर भक्ति में डूबे लोग
गणपति विसर्जन पर भक्ति में डूबे लोग

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :

गणेश उत्सव के बाद रविवार का दिन भी विसर्जन को समर्पित रहा। इस दिन शहर के कई इलाकों से भक्तों की टोलिया प्रतिमा विसर्जन के लिए निकली। बैंड बाजे के साथ नाचते और गुलाल उड़ाते हुए भक्त विसर्जन स्थल पर पहुचे।

सुबह से दोपहर तक यह सिलसिला चला। कई जगह से प्रतिमाओं को विजर्सन के लिए यमुना के किनारे पर ले जाया गया। कुछ जगहों से आसपास की नहरों में ही विसर्जन किया गया। शहर के मेन बाजार, रोहतक रोड समेत शहर के कई मार्गो से विसर्जन के लिए यात्राएं शुरू हुई। भक्तों ने भी खूब आनंद उठाया। पुरुष हो या स्त्री, हर कोई इस रग में रंगा नजर आया। पूरे रास्ते खूब गुलाल उड़ा। भक्तों ने रगों से एक दूसरे के साथ होली खेली और खूब गुलाल उड़ाया।

chat bot
आपका साथी