रोडवेज बसों में बढ़े यात्री, बाढ़सा व सांपला-बेरी रूट पर सामान्य हुई सेवाएं

रोडवेज बसों में अब यात्री बढ़ने लगे हैं। ऐसे में विभाग की ओर से बाढ़सा व सांपला-बेरी रूट पर बस सेवाओं को सामान्य कर दिया गया है। आम दिनों में इन रूटों पर बसों के जितने फेरे लगते थे अब उतने ही तय किए गए हैं। इससे यात्रियों को राहत मिली है। हालांकि अभी दिल्ली के लिए बस सेवाएं शुरू नहीं हो पाई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 08:20 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 08:20 AM (IST)
रोडवेज बसों में बढ़े यात्री, बाढ़सा व सांपला-बेरी रूट पर सामान्य हुई सेवाएं
रोडवेज बसों में बढ़े यात्री, बाढ़सा व सांपला-बेरी रूट पर सामान्य हुई सेवाएं

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : रोडवेज बसों में अब यात्री बढ़ने लगे हैं। ऐसे में विभाग की ओर से बाढ़सा व सांपला-बेरी रूट पर बस सेवाओं को सामान्य कर दिया गया है। आम दिनों में इन रूटों पर बसों के जितने फेरे लगते थे, अब उतने ही तय किए गए हैं। इससे यात्रियों को राहत मिली है। हालांकि अभी दिल्ली के लिए बस सेवाएं शुरू नहीं हो पाई हैं।

कोरोना की शुरुआत में कई महीनों तक बंद रहने के बाद अब बसों का दो माह से अधिक समय से संचालन हो रहा है। शुरूआत में इक्का-दुक्का रूटों पर बसें चलाई गई। अब यात्रियों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ने के बाद सभी रूटों पर बस सेवाओं को सामान्य किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसकी शुरूआत बाढ़सा और सांपला-बेरी रूट से की गई है। आम दिनों में इन रूटों पर जितने फेरे लगते हैं, अब उतने ही लगाए जा रहे हैं। ऐसे में शाम के समय शहर से इन रूटों पर वापस यात्रियों को लौटने में सुविधा हो रही है। दिल्ली के लिए नहीं है अभी बस सेवा

प्रदेश के अंदर तो सभी रूटों पर बस सेवाएं शुरू हो चुकी है, मगर अभी तक दिल्ली के लिए बसें नहीं जा रही हैं। दूसरी ओर दिल्ली परिवहन निगम की बसें भी नहीं आ रही हैं। अभी स्थानीय अधिकारियों को यह जानकारी नहीं है कि दिल्ली के लिए बसों के फेरे कब शुरू होंगे। अब बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। इसलिए फेरे बढ़ाए गए हैं। बसों में कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन किया जा रहा है। दिल्ली के लिए सेवाएं शुरू करने का अभी आदेश नहीं आया है।

धर्मबीर सिंह, डीआइ, रोडवेज विभाग।

chat bot
आपका साथी